Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Anupamaa Twist : सुधांशु पांडे के शो छोड़ने के बाद रुपाली गांगुली का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल..!

Anupamaa Twist: सुधांशु पांडे के शो छोड़ने के बाद रुपाली गांगुली का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल

Anupamaa Twist: टीवी सीरियल अनुपमा इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। हाल ही में शो से सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) के अचानक बाहर होने की खबरों ने फैंस को झटका दिया था। इस बीच, शो की मुख्य अभिनेत्री रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly )का एक क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।। दरअसल, अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने एक दिलचस्प क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

रुपाली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, “अगर कोई आपके साथ बुरा बर्ताव कर रहा है, तो पहले उसके संग प्यार बनाएं रखने की कोशिश करें…”। रुपाली के इस पोस्ट को सुधांशु के शो छोड़ने से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय से सुधांशु और रुपाली के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही थीं। हालांकि दोनों कलाकारों ने इन खबरों को खारिज किया था।

इसे भी पढ़ें:  अक्षय की फिल्म ने BO पर टेके घुटने

Anupamaa Twist: सुधांशु ने छोड़ा शो

सूत्रों के मुताबिक, यह पोस्ट सुधांशु पांडे के लिए ही लिखा गया है। कहा जा रहा है कि सुधांशु ने शो छोड़ने का फैसला रुपाली गांगुली के साथ कथित झगड़े के कारण किया है। ऐसा भी कहा गया कि दोनों के बीच लंबे समय से बात नहीं हो रही थी और झगड़े की अफवाहें अक्सर उड़ती रहती हैं।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के मुताबिक(Anupamaa Twist), सुधांशु और रुपाली के बीच कुछ समय से मतभेद चल रहे थे। इन मतभेदों की वजह से सुधांशु ने शो छोड़ने का फैसला किया। हालांकि, शो के मेकर्स और सुधांशु दोनों ने ही इस बात को स्वीकार नहीं किया है। सुधांशु के जाने के बाद से शो में नए वनराज की तलाश शुरू हो गई है। खबरें हैं कि जल्द ही शो में एक नए कलाकार को वनराज के किरदार में देखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  आर्ट्स से लगाव के कारण छोड़ दी इंजीनियरिंग की जॉब, जानिए कौन हैं आईपीएल होस्ट कर रहीं रिद्धिमा पाठक
Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now