Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कैबिनेट में होगा फैसला: केंद्र के निर्णय के बाद हिमाचल में भी रद हो सकती हैं 12 वीं की परीक्षाएं

सीबीएसई पैटर्न पर हिमाचल में प्रमोट होंगे 10वीं के छात्र, निर्देश जारी

प्रजासत्ता|
देशभर में सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं लंबे इंतजार के बाद रद्द कर दी गई हैं वहीँ
हिमाचल प्रदेश में 10 जमा दो (12वीं) की परीक्षा पर पांच जून को होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया जाएगा। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बताया परीक्षा करवाने या रद करने पर सरकार ही फैसला लेगी। कोविड संक्रमण के दृष्टिगत सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने का जो निर्णय लिया गया है| यह निर्णय देश भर के छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है|

बता दें कि प्रदेश में दसवीं के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला सरकार ने पहले ही ले लिया था। जमा दो का अभी एक ही पेपर हुआ है। संभावना है कि केंद्र सरकार के फैसले के बाद हिमाचल में भी जमा दो कक्षा की परीक्षाएं रद हो सकती हैं। केंद्र ने राज्यों को अपने स्तर पर बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। पिछले सप्ताह केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

केंद्र ने परीक्षा को लेकर दो विकल्प दिए थे। पहले विकल्प के तहत परीक्षा पुराने पैटर्न पर यानी तीन घंटे में करवाने को कहा था, जबकि दूसरे विकल्प के तहत मुख्य विषयों की परीक्षा 90 मिनट में करवाने का विकल्प दिया गया था। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पुराने पैटर्न पर ही परीक्षा करवाने पर सहमति जताई थी। हिमाचल में करीब एक लाख 10 हजार विद्यार्थी जमा दो कक्षा में हैं। परीक्षा नहीं होने पर विद्यार्थियों को कैसे प्रमोट करना है, इस पर भी मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenShimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now