Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ट्रेन से टकराने पर अज्ञात व्यक्ति की मौत,मृतक की बाई बाजू बना “साजन के घर जाना” का टैटू

Published on: 2 June 2021
Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

बलजीत| इंदौरा
थाना डमटाल के अंतर्गत आते ढांगू पीर में देर रात 9 बजे ट्रेन से टकराने की वजह से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी| इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए रेलवे चौकी प्रभारी दविन्द्र ठाकुर ने बताया कि देर रात उन्हें सूचना मिली एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक किमी 110/06 के पास ट्रेन से टकरा गया जिस पर वह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे व व्यक्ति को सिविल अस्पताल पठानकोट लेजाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया|

उन्होंने बताया कि मृतक ने काली पेंट,क्रीम शर्ट व नीले रंग के सेंडल डाले हुए है व उसकी बाई बाजू पर हिंदी में साजन के घर जाना टैटू बना हुआ है| पुलिस द्वारा मृतक का सिविल अस्पताल पठानकोट में पोस्टमार्टम करवाकर शव को पहचान के लिए 72 घण्टे के लिए शवगृह पठानकोट में रखा गया है| पुलिस द्वारा आईपीसी की 174 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही अमल में लायी जा रही है|

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now