Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: व्यवसायिक बोर करने आई मशीन का गुल्हाडी पंचायत के ग्रामीणों ने किया विरोध.!

Solan News: व्यवसायिक बोर करने आई मशीन का गुल्हाडी पंचायत के ग्रामीणों ने किया विरोध.!

Solan News: धर्मपुर ब्लॉक के तहत गुल्हाडी पंचायत के गांव छटेरा में ग्रामीणों के विरोध के बाद पानी का व्यवसायिक बोर करने आई मशीन को मोके से हटाया गया। उल्लेखनीय है कि गांव में चल रहे एक होटल निर्माण बिना पंचायत की एनओसी के पानी का बोर कर रहे थे,जिस पर ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तथा इसकी शिकायत पंचायत प्रधान ,पुलिस व जलशक्ति विभाग से की गई।

जिस पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए पंचायत उपप्रधान दिनेश गोवेर्धन,पंच रेखा तथा पुलिस मौके पर पहुची,तथा बोर मशीन को रुकवाया गया। एनओसी मांगे जाने पर वहां मौजूद होटल के कर्मचारी एनओसी न दिखा पाए।जिसके बाद बोर मशीन को वापिस भेज़ा गया,तथा होटल कर्मचारियों को चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में बिना पंचायत की अनुमति के बोर करने की कोशिश की गई तो उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पंचायत उपप्रधान ने कहा कि छटेरा गांव में गर्मियों में पानी की काफी किल्लत आती है,सभी ग्रामीण यहां के दो प्राकृतिक स्त्रोत (बावड़ी)पर निर्भर रहते है,यदि कोई भी व्यवसायी यहाँ व्यवसाय के दृष्टिगत पानी का बोर करवाता है तो इसका सीधा असर प्राकृतिक स्तोत्रों पर पड़ेगा,और ग्रामीणों को पानी से वंचित होना पड़ सकता है।

ग्रामीणों ने भी पंचायत प्रतिनिधि को साफ शब्दों में कहा है कि हम अपने बच्चों का भविष्य खतरे में नही डाल सकते। इसलिए भविष्य में भी पंचायत छटेरा गांव में किसी भी तरह की बोर के लिए अनुमति न दे। इस पर पंचायत उपप्रधान ने भी कहा कि सरकार द्वारा केवल घरेलू इस्तेमाल के लिए बोर ओपन किये गए है,व्यवसायिक गतिविधियों के लिए पंचायत की एनओसी आवश्यक है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal NewsHimachal News in HindiLatest Solan NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News today

Join WhatsApp

Join Now