Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: शिमला में नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, मामला दर्ज आरोपी गिरफ्तार

Published on: 6 November 2024
Solan News: Shimla Punjabi Model Rape Case shimla news, Himachal News

Shimla Crime News: राजधानी शिमला में नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह मामला राजधानी के छोटा शिमला थाना क्षेत्र की है। जहाँ पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने बहला-फुसला कर पीड़िता को अपने पास बुलाया ऐसे में पीड़िता बिना बताए घर से निकली थी।

पीडिता के परिजनों को जब इस बात का पता चला, तो वे आरोपी के आवास में पहुंचे। इसके बाद बेटी ने परिजनों को आप बीती सुनाई। जिस पर पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी।

शिकायत के बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है और शिमला में सैलून में काम करता है। पुलिस मामले की अगामी जांच में जुट गई है।

Shimla Crime newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now