Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

क्या आप जानते हैं Force 2 की शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम को लगी थी गंभीर चोट?

क्या आप जानते हैं Force 2 की शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम को लगी थी गंभीर चोट?

Force 2 Completes 8 Years: जॉन अब्राहम (John Abraham) अपने दमदार प्रदर्शन और एक्शन से भरपूर फिल्मों के लिए मशहूर हैं। उनकी सबसे चर्चित एक्शन फिल्मों में से एक फोर्स 2 ( Force 2 )आज अपनी रिलीज़ के 8 साल पूरे कर रही है। इस फिल्म में जॉन की एक्टिंग और अपने स्टंट्स खुद करने के लिए खूब सराहना हुई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम को एक बड़ी चोट लग गई थी?

फिल्म फोर्स 2 की शूटिंग (Shooting of Film Force 2) के दौरान, जॉन अब्राहम बुडापेस्ट में एक हाई-ऑक्टेन स्टंट करते हुए अपने घुटने में गंभीर चोट लगा बैठे। चोट इतनी गंभीर थी कि वहां के डॉक्टरों ने उनके पैर को काटने तक की सलाह दे दी थी। हालांकि, जब जॉन भारत लौटे और यहां डॉक्टरों से परामर्श लिया, तो उन्हें बेहतर इलाज का सुझाव दिया गया और बताया गया कि उनके पैर को बचाया जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunshine Pictures Ltd (@sunshinepicturesofficial)


फोर्स 2 साल 2011 में आई फिल्म फोर्स की सीक्वल थी, जिसमें जॉन अब्राहम ने एसीपी यशवर्धन (ACP Yashvardhan) की भूमिका निभाई थी। इस बार यशवर्धन एक सख्त और निडर पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आते हैं, जो एक कुशल हत्यारे का पीछा करते हुए एक बड़े रहस्य से पर्दा उठाने के मिशन पर है।

इस फिल्म का निर्देशन अभिनय देव ने किया था और इसमें सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और ताहिर राज भसीन भी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी परवीज शेख और जसमीत के. रीन ने लिखी थी। फोर्स 2 का निर्माण जॉन अब्राहम और बॉलीवुड के प्रमुख निर्माताओं में से एक विपुल अमृतलाल शाह (Vipul Amrutlal Shah) ने किया था। विपुल शाह इससे पहले बस्तर: द नक्सल स्टोरी और द केरल स्टोरी जैसी हाई-इंटेंसिटी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmentENTERTAINMENT NEWSENTERTAINMENT NEWS in HindiEntertainment News Indiaentertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now