Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

विमान क्रैश में Indian Air Force के 2 पायलटों की मौत

Indian Air Force

नई दिल्ली|
विमान क्रैश होने की वजह से भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के दो पायलट की मौत हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद के पास हुए इस हादसे से दुखी हूं। यह बेहद दुखद है कि दो पायलटों की जान चली गई। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
Indian Air Force
क्या है पूरा मामला?
दरअसल वायुसेना के अधिकारी के हवाले से खबर सामने आई थी कि विमान क्रैश होने की वजह से दो पायलट की मौत हुई है। भारतीय वायु सेना के दो पायलट उस समय मारे गए जब उनका पिलाटस प्रशिक्षण विमान तेलंगाना के डिंडीगुल स्थित वायु सेना अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान 8:55 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलटों में एक प्रशिक्षक और एक कैडेट शामिल हैं।

भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के अधिकारी ने बताया, ‘एएफए, हैदराबाद से नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज सुबह एक पिलाटस पीसी 7 एमके II विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई।’

बेरोजगारी दर को लेकर NSSO का बड़ा खुलासा, हिमाचल के शहरों में सबसे ज्यादा बेरोजगार लोग

Shimla Accident: शिमला के सुन्नी में खाई में गिरी पिकअप, 6 कश्मीरी मजदूरों की मौत, सीएम सुक्खू ने शोक व्यक्त किया

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrendaily news IndiaEnforcement Directoratelatest hindi newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now