Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इंदौरा के लोगों ने बिजली विभाग के कार्यालय में जा कर किया रोष प्रदर्शन

इंदौरा के लोगों ने बिजली विभाग के कार्यालय में जा कर किया रोष प्रदर्शन

बलजीत|इंदौरा
जैसे जैसे गर्मी बढ रही है वैसे वैसे लोगों को बिजली की कमी से परेशान होना पड़ रहा है। बिजली की इसी परेशानी के चलते आज इंदौरा के लोगों ने बिजली विभाग के कार्यालय में जा कर रोष प्रदर्शन किया। इंदौरा में लोग पिछले काफी दिनों से बिजली की आंख मिचोली से परेशान हैं गर्मी की वजह से छोटे छोटे बच्चों और बजुर्गों का बहुत बुरा हाल है, परन्तु विभाग है कि कुम्भकर्णीय नींद सोया हुआ है, इसी परेशानी के चलते आज सुबह ही स्थानीय लोग इकठा होकर बिजली विभाग कार्यालय इंदौरा पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

वहाँ उपस्थित लोगों में विभाग के खिलाफ काफी रोष देखने को मिला,जब उपस्थित लोगों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हर साल गर्मियों में हमें बिजली की कमी से परेशान होना पड़ता है उनके अनुसार अगर कभी यहां थोड़ी सी भी हवा चलती है या बारिश होती है तो लाइट बंद हो जाती है और पुरी पुरी रात लाइट नहीं आती ओर जब भी इस विषय पर विभाग को शिकायत की जाती है तो विभागीय अधिकारी स्टाफ की कमी होने का बहाना बना कर बात को रफा दफा कर देते हैं, और बिजली की यह समस्या ज्यों की त्यों बानी हुई है। अब प्रशन है उठता है कि क्या सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने में भी नाकाम साबित हो रही है यदि कार्यालय में स्टाफ ही नहीं होगा तो काम कैसे चलेगा ।

लोगों द्वारा विभागीय अधिकारियों को यह चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि आज इस समस्या का कोई हल नहीं किया गया तो कल हम सब इस कार्यालय का गहराव करेंगे और उसकी सारी जिम्मेदारी विभाग की होगी।जब इस विषय पर कनीष्ठ अभियंता विशाल शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमने आज गाड़ी भेजी है ओर शाम तक वहाँ पर नयाँ ट्रांफार्मर रख कर इनकी समस्या का हल कर दिया जाएगा ।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now