Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: HRTC की चलती बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा..!

Himachal News: HRTC की चलती बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा..!

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के शिमला से कांगड़ा जा रही एचआरटीसी (हिमाचल राज्य परिवहन निगम) की बस में आग लग गई लेकिन यात्री, चालक और कंडक्टर बाल-बाल बच गए। घटना बुधवार रात के समय बिलासपुर के कंदरौर के पास की है। जैसे ही बस के इंजन से धुआं उठने लगा, ड्राइवर ने तुरंत बस को रोका और यात्रियों को बाहर निकाल दिया। बस में उस समय 6 यात्री, ड्राइवर और कंडक्टर समेत 8 लोग मौजूद थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की एक खबर के मुताबिक एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जैसे ही चालक ने इंजन से धुआं निकलता देखा, उसने तुरंत बस रोक दी और सभी यात्रियों को बाहर निकलने का निर्देश दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

बस शिमला से कांगड़ा के नगरोटा बगवां जा रही थी और उसमें चालक व कंडक्टर समेत आठ लोग सवार थे। बस कंडक्टर संदीप सिंह ने कहा, “सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया।” उन्होंने बताया कि चालक और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। सिंह ने बताया कि बस से जब आग की लपटें उठने लगीं तो पास के गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।

इसे भी पढ़ें:  आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी व मुनाफाखोरी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई होगी :- मुख्यमंत्री

स्थानीय निवासियों ने पास के हैंडपंप से पानी लाकर आग फैलने से रोकी। प्रवक्ता ने बताया कि दमकल विभाग को सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि इंजन में तकनीकी खराबी के कारण यह घटना हुई।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Pradesh High Court Maintenance Order: पति की आर्थिक तंगी पत्नी का भरण-पोषण रोकने का आधार नहीं बन सकती - हिमाचल हाईकोर्ट

बस में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस घटना में बस को काफी नुकसान हुआ है। इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ड्राइवर की त्वरित प्रतिक्रिया और स्थानीय लोगों की सक्रियता के चलते बड़ा हादसा टल गया।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now