Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: शांता बोले – बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग का केंद्र, लेकिन प्रशिक्षण और सुरक्षा की कमी से झेल रहा नुकसान..

Himachal News: शांता बोले - बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग का केंद्र, लेकिन प्रशिक्षण और सुरक्षा की कमी..

Himachal News: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विशेष रूप से पैराग्लाइडिंग का जिक्र करते हुए कहा कि यह हिमाचल के पर्यटन के लिए एक वरदान साबित हुआ है। बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग का केंद्र बन गया है, जहां हर साल दुनिया भर के पायलट आते हैं। यहां बड़े और अच्छे होटल भी विकसित हो चुके हैं।

हालांकि, शांता कुमार ने चिंता जताई कि सरकार की ओर से उचित प्रशिक्षण और आधुनिक उपकरणों की कमी के कारण यह तेजी से बढ़ता उद्योग नुकसान झेल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में पैराग्लाइडिंग दुर्घटनाओं के चलते लगभग 30 लोगों की मौत हो चुकी है। शांता कुमार ने इसका जिम्मेदार हिमाचल सरकार को ठहराया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण के लिए करोड़ों रुपये की लागत से भवन बनकर तैयार है, लेकिन अभी तक इसमें प्रशिक्षण शुरू नहीं किया गया है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। शांता कुमार ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस उद्योग से जुड़ी सभी कमियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए।

शांता कुमार ने जोर देते हुए कहा कि हिमाचल और विशेष रूप से बीड़-बिलिंग ने पैराग्लाइडिंग के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है। यदि सरकार उचित कदम उठाए तो यह हिमाचल के पर्यटन को नई ऊंचाई पर ले जा सकता है और राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान कर सकता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updatehp newsHP News in HindiHP News Today

Join WhatsApp

Join Now