Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Parade of Planets: 396 साल बाद आसमान में एक लाइन में दिखेंगे 6 ग्रह, जानें कब दिखेगा ये दुर्लभ नजारा..?

Parade of Planets: 396 साल बाद आसमान में एक लाइन में दिखेंगे 6 ग्रह, जानें कब दिखेगा ये दुर्लभ नजारा..?

Parade of Planets: साल 2025 में 21 जनवरी यानि आज रात से अंतरिक्ष में एक अनोखी खगोलीय घटना शुरू होगी, जिसे देखने के लिए दुनिया भर के लोग बेताब हैं। 21 जनवरी 2025 से 6 ग्रह- मंगल, शुक्र, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून, एक सीध में आकर “परेड ऑफ द प्लानेट्स” (Parade of Planets) का अद्भुत नजारा पेश करेंगे। यह नजारा 8 मार्च 2025 तक हर रात दिखाई देगा। 15 फरवरी के बाद बुध ग्रह भी इस परेड का हिस्सा बन जाएगा।

खुले आसमान में दिखेंगे ग्रह, नेपच्यून-यूरेनस को देखने के लिए चाहिए दूरबीन

ग्रहों की इस परेड में आधा चंद्रमा शोभा बढ़ाएगा। साफ और रोशनी से दूर इलाकों में खुली आंखों से 4 ग्रह नजर आएंगे, जबकि नेपच्यून और यूरेनस को देखने के लिए दूरबीन की जरूरत होगी। इस परेड का सबसे अच्छा समय सूर्यास्त के 45 मिनट बाद होगा, जब ग्रह एक सीध में नजर आएंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by astrosapientes | Pure Astronomy (@astrosapientes)

किस दिशा में नजर आएंगे ग्रह?

  • शुक्र और शनि पश्चिम दिशा में दिखाई देंगे।
  • बृहस्पति और मंगल पूर्व दिशा में नजर आएंगे।
  • मंगल और बृहस्पति पूरी रात आसमान में चमकते रहेंगे।
  • मंगल ग्रह सूर्योदय से पहले अस्त हो जाएगा।
  • शुक्र ग्रह सबसे चमकदार होगा, जबकि मंगल लाल डॉट जैसा दिखाई देगा।
इसे भी पढ़ें:  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के घर CBI की छापेमारी

पूरी दुनिया में दिखेगा यह दुर्लभ दृश्य

यह खगोलीय घटना अमेरिका, कनाडा, भारत और दुनिया के हर हिस्से में देखी जा सकेगी। इसे देखने का सबसे अच्छा समय 21 जनवरी से 21 फरवरी 2025 के बीच रहेगा। खासतौर पर अमावस्या की रातें ग्रहों की इस परेड को देखने के लिए बेहतरीन होंगी।

ग्रह एक सीध में कैसे आते हैं?

फ्लोरिडा स्थित बिशप म्यूजियम ऑफ साइंस एंड नेचर के प्लेनेटेरियम सुपरवाइजर हन्ना स्पार्क्स के मुताबिक, ग्रह सूर्य की परिक्रमा अलग-अलग गति और समय में करते हैं। लेकिन एक समय ऐसा आता है जब सभी ग्रह अपनी कक्षाओं में घूमते हुए सूर्य की एक तरफ एक सीध में आ जाते हैं। हालांकि, ये एक दूसरे से दूर होते हैं, लेकिन धरती से देखने पर करीब और एक सीध में नजर आते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Government on Temple Gold: क्या मंदिरों का सोना लेगी सरकार? वित्त मंत्रालय ने दिया बड़ा बयान

ट्रैक करें परेड को अपने फोन से

ग्रहों की इस परेड को ट्रैक करने के लिए आप स्टार वॉक, स्टेलेरियम और स्काई पोर्टल जैसे ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप टेलिस्कोप का इस्तेमाल करेंगे, तो बृहस्पति के चारों चंद्रमा भी स्पष्ट नजर आएंगे।

396 अरब साल का दावा गलत

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा कहना कि यह परेड 396 अरब साल बाद हो रही है, गलत है। यूनिवर्स की उम्र लगभग 13.8 अरब साल है, इसलिए यह दावा खारिज किया गया है। 28 अगस्त 2024 और 28 मार्च 2023 को भी ग्रहों की परेड देखी गई थी, जो इस घटना के सामान्य होने की पुष्टि करती है।

Parade of Planets का सौर मंडल पर असर नहीं

इस तरह की घटनाएं सौर मंडल या पृथ्वी पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं डालतीं। यह केवल एक खगोलीय घटना है, जो अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए एक शानदार दृश्य पेश करती है। इस साल दो और “परेड ऑफ द प्लानेट्स” देखने को मिलेंगी, जबकि अगले 151 साल में ऐसी चार घटनाएं होंगी

इसे भी पढ़ें:  जनवरी में 14.57 फीसदी बढ़ा भारत का कुल निर्यात
Aaj Ki Khabren Astrology & Religion astrology tips India Daily Horoscope Hindi Hindu festival 2025 puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India

Join WhatsApp

Join Now