Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bilaspur News: 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से बरामद

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

Bilaspur News: बिलासपुर जिले के घुमारवीं पुलिस थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटलू ब्राह्मणा के गांव कोटलू बिंदड़े में गुरुवार सुबह एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालात में एक कुएं में मिला। मृतका की पहचान रिद्धिमा, निवासी कोटलू बिंदड़े के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही घुमारवीं पुलिस थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला और उसे सिविल अस्पताल, घुमारवीं ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही किशोरी की मृत्यु हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, रिद्धिमा बुधवार रात लगभग 11 बजे से लापता थी। उसके परिवार वाले पूरी रात उसे ढूंढते रहे। सुबह करीब 3 बजे जब वे घर के पास स्थित कुएं तक पहुंचे, तो किशोरी का शव कुएं में दिखाई दिया।

इसे भी पढ़ें:  Hot Air Balloon Service: बिलासपुर में पर्यटक अब ले सकेंगे हॉट एयर बैलून, पैरामोटर और ऑफ रोड बाइक राइड का मजा..!

डीएसपी घुमारवीं, चंद्रपाल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और रिपोर्ट के आधार पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हर पहलू से छानबीन जारी है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news hindibilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now