Prajasatta Side Scroll Menu

Mohammed Shami ODI वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में पंजा खोलने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज बने

Mohammed Shami ODI वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में पंजा खोलने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज बने

Sher-E-Hindustan Mohammed Shami: दुबई में खेले गए मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने शानदार प्रदर्शन से बांग्लादेश की टीम को धूल चटा दी। शमी ने 10 ओवर में सिर्फ 53 रन देकर 5 विकेट झटके, जिसमें उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर एक नया मुकाम हासिल किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 49.4 ओवर में 228 रन पर ढेर कर दिया।

उल्लेखनीय है कि मोहम्मद शमी ODI वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में पंजा खोलने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। ICC टूर्नामेंट्स में मोहम्मद शमी ने पांचवीं दफा पंजा खोला है। इसी दौरान मोहम्मद शमी ने वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे किए। अब इस फॉर्मेट में मोहम्मद शमी के नाम 202 सफलता हो गई है। मोहम्मद शमी बांग्लादेश के खिलाफ अपना 104वां मुकाबला खेल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  Pathaan Worldwide Collection Day 7: दुनियाभर में पठान का जलवा, एक हफ्ते में फिल्म ने 640 करोड़ के आंकड़े को किया पार

शमी ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर ही सौम्य सरकार को बिना खाता खोले आउट कर दिया। इसके बाद उन्होंने मेहंदी हसन मिराज को स्लिप में शुभमन गिल के हाथों कैच करवाया। शमी ने बांग्लादेश की छठी विकेट की 154 रन की साझेदारी को तोड़ते हुए जाकिर अली को 68 रन पर आउट किया। इसके बाद उन्होंने तंजीम हसन साकिब और तस्कीन अहमद को भी धूल चटा दिया।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन शमी के अलावा हर्षित राणा और अक्षर पटेल ने भी बांग्लादेशी बल्लेबाजों को परेशान किया। हर्षित ने 3 और अक्षर ने 2 विकेट झटके। बांग्लादेश की ओर से तौहिद हृदोय ने 118 गेंदों पर शानदार 100 रन की पारी खेली, लेकिन उनके प्रयास टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं थे।

इसे भी पढ़ें:  Dil Dosti Dilemma: दिल दोस्ती डिलेमा' को 1 साल पूरे, Anushka Sen ने किरदार को बनाया यादगार!

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में अब तक सिर्फ एक भारतीय गेंदबाज ने 5 विकेट अपने नाम किया था। दरअसल, रवींद्र जडेजा इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में पंजा खोला था। वहीं अब मोहम्मद शमी ने भी पंजा खोल दिया है और ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

  • 5/36 रवींद्र जड़ेजा बनाम वेस्टइंडीज, द ओवल 2013
  • 5/53 मोहम्मद शमी बनाम बांग्लादेश, दुबई 2025
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bollywood News Today celebrity news Hindi Entertainment entertainment update Hindi movie review OTT news India web series review

Join WhatsApp

Join Now