Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Heeramandi: संजय लीला भंसाली ने हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार का लिमिटेड एडिशन किया विनाइल पर लॉन्च

Hiramandi The Diamond Bazaar:

Watch Heeramandi: The Diamond Bazaar: संजय लीला भंसाली उन चुनिंदा फिल्ममेकर्स में से हैं, जिन्होंने हमेशा सिनेमा को नए आयाम दिए हैं। बड़े पर्दे पर अपनी भव्य फिल्मों से जादू रचने वाले भंसाली ने अब डिजिटल दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ दी है। उनकी पहली वेब सीरीज़ हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार ने रिलीज़ होते ही धूम मचा दी। इसकी शानदार विज़ुअल्स, दिल छू लेने वाला म्यूजिक, दमदार कहानी और बेहतरीन परफॉर्मेंस ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि क्रिटिक्स से भी खूब तारीफें बटोरीं।

संजय लीला भंसाली की हीरामंडी अपनी भव्यता और दमदार कहानी के साथ-साथ शानदार म्यूजिक के लिए भी खूब चर्चा में है। भंसाली ने खुद इस सीरीज़ का संगीत तैयार किया है, जो उनकी सुरों की गहरी समझ को दिखाता है। अब उन्होंने एक खास कदम उठाते हुए हीरामंडी के म्यूजिक एलबम को विनाइल पर लॉन्च किया है, जिससे इसका क्लासिक अंदाज़ और भी खास हो गया है।

“हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार” के लिमिटेड एडिशन विनाइल रिकॉर्ड्स के लॉन्च की खबर भंसाली प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर शेयर की। पोस्ट के बैकग्राउंड में मधुर गीत सकल बन बजता सुनाई दिया, जिससे इस अनोखे लॉन्च का आकर्षण और भी बढ़ गया। उन्होंने आगे कैप्शन में लिखा:

“#Heeramandi की धुनें अब विनाइल पर घूम रही हैं ✨संगीत के पारंपरिक रूप का जश्न मनाएं और पुरानी यादें ताज़ा करें❤
अपना कॉपी अभी लें – लिंक बायो में!”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions)

हीरामंडी: द डायमंड बाजार को ग्लोबल लेवल पर जबरदस्त सराहना मिली और इसी के साथ भंसाली ने अपने म्यूजिक लेबल भंसाली म्यूजिक की शुरुआत भी की। इस वेब सीरीज़ ने 2024 की गूगल के मोस्ट सर्च्ड लिस्ट में जगह बनाई, जहां यह इकलौती भारतीय वेब सीरीज़ थी। इसके अलावा, IMDb के मोस्ट पॉपुलर पॉपुलर वेब सीरीज ऑफ 2024 में भी यह पहले नंबर पर रही।

भंसाली ने अपनी ग्लोबल पहुंच और भी मजबूत कर दी, जब उन्होंने मिस वर्ल्ड 2024 के मंच पर अपने म्यूजिक लेबल का लॉन्च किया। यहां उन्होंने अपनी पहली वेब सीरीज़ हीरामंडी: द डायमंड बाजार के गाने सकल बन को दुनिया के सामने पेश किया। इसे टॉप 14 मिस वर्ल्ड कंटेस्टेंट्स के साथ लॉन्च किया गया, जिससे भंसाली के करियर में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई।

संजय लीला भंसाली की अगली भव्य फिल्म लव एंड वॉर को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है। पहली बार, SLB के निर्देशन में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एकसाथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। यह फिल्म न सिर्फ अपने दमदार स्टारकास्ट बल्कि SLB की भव्य कहानी और सिनेमैटिक विजन की वजह से भी बेहद खास होने वाली है। फैंस बेसब्री से इस मेगा प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now