Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी के भाव ने बनाया नया रिकॉर्ड, घरेलू और वैश्विक बाजार में भी तेजी..!

Published on: 20 March 2025
Gold Silver Price Today Gold Silver Rate Today Gold And Silver Price Today In India, Gold-Silver Rate , Gold Rate Today, Gold Price Today, Gold-Silver Price Today, Gold Silver Price Today: खरीदारी से पहले जानें सोना और चांदी के आज का भाव..! Gold-Silver Price, Gold Silver Price Today Gold Silver Rate Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी के भाव आए दिन नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। आज घरेलू और वैश्विक दोनों बाजारों में सोने और चांदी के वायदा भाव ने ऑल टाइम हाई छू लिया। घरेलू बाजार में सोने का वायदा भाव 89,796 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि वैश्विक बाजार में यह 3,065.20 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा है। चांदी के भाव में भी आज तेजी देखी गई।

सोने के भाव में उछाल, 89 हजार रुपये पार (Gold Price Rise)

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 858 रुपये की तेजी के साथ 89,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला। पिछले सत्र में यह 88,602 रुपये पर बंद हुआ था।

खबर लिखे जाने तक यह कॉन्ट्रैक्ट 327 रुपये की तेजी के साथ 88,829 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान सोने ने 89,796 रुपये का दैनिक उच्चस्तर और 88,914 रुपये का दैनिक निचला स्तर छुआ। सोने के वायदा भाव ने आज 89,796 रुपये का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया।

चांदी के भाव में भी तेजी, एक लाख रुपये पार (Silver Price Rise)

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 575 रुपये की तेजी के साथ 1,00,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। पिछले सत्र में यह 99,924 रुपये पर बंद हुआ था।

खबर लिखे जाने तक यह कॉन्ट्रैक्ट 572 रुपये की तेजी के साथ 1,00,496 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान चांदी ने 1,00,651 रुपये का दैनिक उच्चस्तर और 1,00,440 रुपये का दैनिक निचला स्तर छुआ। चांदी के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 1,01,999 रुपये प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3,050 डॉलर पार, चांदी भी चढ़ी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने और चांदी के भाव में तेजी देखी गई। कॉमेक्स (Comex) पर सोने का वायदा भाव 3,058 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछले सत्र में यह 3,041.20 डॉलर पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक सोना 16.50 डॉलर की तेजी के साथ 3,057.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

सोने के भाव ने आज वायदा और हाजिर दोनों बाजारों में ऑल टाइम हाई छुआ। खबर लिखे जाने तक सोने ने वायदा बाजार में 3,065.20 डॉलर और हाजिर बाजार में 3,055 डॉलर का उच्चतम स्तर छुआ।

चांदी के वायदा भाव ने भी आज तेजी दर्ज की। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 34.42 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछले सत्र में यह 34.20 डॉलर पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक चांदी 0.25 डॉलर की तेजी के साथ 34.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Aaj Ki KhabrenGold And Silver PriceGold Pricegold price forecastGold Price Todayinvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todaysilver price forecastSilver Price TodayStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now