Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal: भाजपा ने विमल नेगी मामले में CBI जांच की मांग की, FIR में दूसरे अधिकारी का नाम शामिल करने की भी मांग..!

Himacha: भाजपा ने विमल नेगी मामले में CBI जांच की मांग की, FIR में दूसरे अधिकारी का नाम शामिल करने की भी मांग..!

शिमला:
Himachal News: भाजपा ने एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले में कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

भाजपा ने सवाल उठाया कि एक आईएएस अधिकारी द्वारा दूसरे आईएएस अधिकारी की जांच कैसे की जा सकती है, जबकि एफआईआर में संबंधित अधिकारी का नाम शामिल नहीं किया गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि एफआईआर में एचपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक हरिकेश मीणा और निदेशक देश राज का नाम शामिल किया जाना चाहिए था, लेकिन सरकार ने केवल पद का जिक्र किया है।

इसे भी पढ़ें:  CAG Report ने खोली पोल, हिमाचल के चार जिलों में शराब वितरण में गड़बड़ी से 9.71 करोड़ का नुकसान

भाजपा ने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर अधिकारियों को बचाने की कोशिश की है। उल्लेखनीय है कि विमल नेगी का शव 18 मार्च, 2025 को गोविंदसागर झील से बरामद हुआ था। उनके परिजनों और एचपीपीसीएल कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नेगी पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गलत काम करने के लिए दबाव डाला जाता था, जिसके कारण वे गंभीर मानसिक तनाव में थे। परिजनों ने मांग की कि दोषी अधिकारियों को निलंबित कर एफआईआर दर्ज की जाए और सीबीआई जांच कराई जाए।

भाजपा ने राज्यपाल से मांग की कि एफआईआर में दूसरे अधिकारी का नाम शामिल किया जाए और पिछले दो वर्षों में एचपीपीसीएल की गतिविधियों की सीबीआई जांच कराई जाए। साथ ही, पार्टी ने सवाल उठाया कि जिस मामले में आईएएस अधिकारियों की संलिप्तता हो, उसकी जांच दूसरे आईएएस अधिकारी द्वारा कराना निष्पक्ष नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें:  चम्बा जिला में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.4 रही तीव्रता

भाजपा विधायक दल ने विमल नेगी के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी मांगों का समर्थन किया है। पार्टी ने कहा कि सरकार को इस मामले में पारदर्शिता बरतनी चाहिए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal himachal abhi abhi himachal election Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi himachal news live himachal news live today Himachal Pradesh Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News Today latest himachal news

Join WhatsApp

Join Now