Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

उपायुक्त सोलन ने मां शूलिनी मेला के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार किया व्यक्त

कृतिका कुल्हारी उपायुक्त सोलन

सोलन|
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला के सूक्ष्म रूप से सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है। कृतिका कुल्हारी ने मेले के सफल आयोजन के लिए विशेष रूप से सोलन एवं आस-पास के क्षेत्रों के निवासियों, पुजारी वर्ग, कल्याणा वर्ग, व्यापारी वर्ग तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकट के समय विभिन्न नियमों का पूर्ण पालन करते हुए मां शूलिनी की शोभा यात्रा सभी के सहयोग से ही निर्विघ्न सम्पन्न हुई है। उन्होंने आशा जताई कि मां शूलिनी की असीम कृपा से आने वाला समय सभी के लिए सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं आशा की नई किरण लाएगा और जन-जन को कोरोना संक्रमण से मुक्ति प्राप्त होगी।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now