Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

श्रीखंड यात्रा पर निकले युवकों का रेस्केयू जारी, एक की मौत

श्रीखंड यात्रा, Shrikhand Mahadev Yatra 2024 Registration


श्रीखंड यात्रा पर निकले युवकों का रेस्क्यू जारी है। प्रशासन को सूचना मिलते ही आज सुबह रेस्क्यू टीम को घटना स्थल पर भेज दिया गया है। एक युवक द्वारा पुलिस को पार्वती बाग से सूचित किया गया था कि 5 युवक श्रीखंड यात्रा पर निकले हैं। इसमें से एक युवक की फिसलकर गिरने से गर्दन में चोट आई है। इसके पश्चात प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू टीम को मौके पर भेज दिया।
रेस्क्यू टीम द्वारा जारी सूचना के अनुसार फिसलकर गिरने वाले युवक की मृत्यु हो चुकी है। अन्य लोगों को भी रेस्क्यू किया जा रहा है।

एसडीएम आनी चेत सिंह का कहना है कि प्रशासन को आज सुबह सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना कर दी गई है। बचाव कार्य जारी है। युवकों के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि श्रीखंड यात्रा पर चोरी छिपे न जाएं। सरकार और प्रदेश आपदा प्राधिकरण की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार इस साल श्रीखंड यात्रा नहीं होगी। इस यात्रा का रास्ता काफी लंबा और जोखिम पूर्ण है। इस यात्रा से पूर्व में की जाने वाली कोई भी तैयारी कोविड 19 की वजह से नहीं हो पाई है। इसलिए इस यात्रा पर चोरी छिपे न जाएं। इसमें जान का जोखिम है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now