Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Simla Agreement: हिमाचल राजभवन से हटाया गया शिमला समझौते के ऐतिहासिक स्मृति टेबल पर रखा पाकिस्तान का झंडा.!

Simla Agreement: हिमाचल राजभवन से हटाया गया शिमला समझौते के ऐतिहासिक स्मृति टेबल पर रखा पाकिस्तान का झंडा.!

Simla Agreement: पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने शिमला समझौते को अस्थायी रूप से निलंबित करने और भारत के साथ सभी व्यापारिक गतिविधियों पर रोक लगाने का फैसला किया था। इसके ठीक एक दिन बाद हिमाचल प्रदेश राजभवन से शिमला समझौते की ऐतिहासिक टेबल पर रखा पाकिस्तान का स्मृति झंडा हटा दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि 2 जुलाई 1972 को भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए शिमला में समझौता हुआ था। बार्नेस कोर्ट ( अब राजभवन) में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। शिमला समझौते वाले टेबल पर भारत और पाकिस्तान के झंडों के साथ पुरानी छाया चित्र रखकर यादें संजोई गई थीं। पाकिस्तान की ओर से समझौता रद्द करने का बयान आने के बाद राजभवन ने टेबल पर रहा पाकिस्तान का झंडा हटा दिया है।

इसे भी पढ़ें:  नौहराधार में 162 करोड़ रुपये की 80 विकासात्मक परियोजनाओं के किए लोकार्पण व शिलान्यास

बता दें कि यह टेबल हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित राजभवन के कीर्ति हॉल में एक ऊंचे लाल रंग के मंच पर रखी गई है। टेबल को सुरक्षा देने के लिए इसके चारों ओर पीतल की रेलिंग लगाई गई है और इसके ऐतिहासिक महत्व को दर्शाने वाली एक प्लेट भी यहां लगी हुई है, जिस पर लिखा है — “3-7-1972 को यहां शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।”

इस टेबल के साथ इंदिरा गांधी और जुल्फिकार अली भुट्टो की वह प्रसिद्ध तस्वीर भी रखी गई है, जिसमें दोनों नेता शिमला समझौते पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं। वहीं दीवारों पर उस समय के भारत-पाकिस्तान शिखर सम्मेलन की कई अन्य दुर्लभ तस्वीरें भी लगी हुई हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updatehp newsHP News in HindiHP News Today

Join WhatsApp

Join Now