Prajasatta Side Scroll Menu

Aaj Ka Rashifal: गुरु पूर्णिमा पर मेष, सिंह और तुला राशि को आज मिलेगा शुभ योग का लाभ, जानिए आज का राशिफल..!!

Aaj Ka Rashifal: Effect of Budhaditya Rajyoga

Aaj Ka Rashifal 10 July 2025:
10 जुलाई के दिन चंद्रमा का धनु राशि में होना और गुरु से दृष्टि होना बहुत ही शुभ संयोग है। ऐसे में आज गुरु पूर्णिमा के दिन शुभ योग का लाभ किन-किन राशियों को मिलेगा, साथ ही आज सूर्य देव मिथुन राशि में विराजमान होकर उभयचरी योग भी बना रहे हैं।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल विस्तार से।

Aaj Ka Rashifal 

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-आज भावनाओं की अधिकता रहेगी, जिस कारण आज लिया हुआ निर्णय गलत भी हो सकता है। किसी की कही बात आपके मन को ठेस पहुंचा सकती है। अगर आप प्रयास करते हैं तो लंबे समय से चल रही किसी मित्र या परिवारिक सदस्य के साथ नाराजगी दूर हो सकती है। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आज हर काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-प्रेम प्रसंगों के अवसर तो प्राप्त होंगे पर उनसे निश्चित दूरी बनाकर रखें। धन प्राप्ति होगी लेकिन व्यर्थ धन खर्च करने से बचना होगा। वाहन इत्यादि पर धन खर्च हो सकता है। आपको अपने शरीर और दिमाग को आराम देना चाहिए। कुछ समय केवल खुद के लिए निकालें। कुछ ऐसा करें जो आपके मन को प्रसन्न करें। आपकी क्रोध में की गई बात किसी से मतभेद उत्पन्न कर सकती है और दूसरों से रखी गई उपेक्षा भी आपके स्वयं के लिए मायूसी पैदा करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की चाल से जानें आपकी जिंदगी का आज का अनूठा मेल - आपका विस्तृत दैनिक राशिफल..!

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-व्यवसाय तथा कारोबार में परिस्थितियां काफी हद तक आप के पक्ष में हो जाएंगी। वित्तियां ममलों के लिए आने वाला समय आपके लिए शुभ रहेगा। युवाओं को जॉब की प्लेसमेंट संबंधी कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। परंतु अपनी व्यवसायिक गतिविधियों को सीक्रेट ही रखें तो ज्यादा उचित रहेगा। शादी के इच्छुक लोगों के लिए विवाहवार्ता आज आगे बढ़ सकती है। भाइयों और परिवारजनों का साथ आत्मविश्वास में बढ़ोतरी पैदा करेगा।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-आज का दिन सिद्धिदायक है लेकिन आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी योजना बनाकर ही करें सफलता निश्चित मिलेगी इसके विपरीत जल्दबाजी में किया कार्य केवल हानि ही कराएगा। सार्वजनिक क्षेत्र से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विरोधी चाहकर भी आपको क्षति नही पहुचा सकेंगे। समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो के साथ मेलजोल बढेगा। आर्थिक विषयो को लेकर ज्यादा सरदर्दी नही लेंगे आवश्यकता अनुसार आसानी से हो जाएगा।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आज आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रह सकता है। अविवाहित लोगों की किसी रिश्तेदार की मदद से विवाह संबंधी वार्ता होगी। आपको परिश्रम करने का का पूरा फल मिलेगा। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का समावेश पाएंगे। अधिक भावुकता आपको नुकसान दे सकती है।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। आज आपके मूड में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है। आपको वांछित परिणाम नहीं मिल पाएंगे। अपने लक्ष्यों पर से ध्यान नहीं हटाएं और कड़ी मेहनत करना जारी रखें। आप अपने आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में समर्थ रहेंगे। आपके स्वभाव में भावुकता होने की वजह से छोटी सी नकारात्मक बात भी आपको दुखी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  August Rashifal 2025: जानिए! अगस्त 2025 में ग्रहों का 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव, बिजनेस- करियर और लव लाइफ से जुड़ा विस्तृत राशिफल..

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आज कार्यस्थल पर कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
अप्रत्याशित चुनौतियां भी सामने आएंगी। और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करने में समर्थ रहेंगे। आपकी योजनाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी। अतः पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। अपने स्वभाव और दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। इस समय अपने प्रतिद्वंदियो की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने के लिए व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज आप दूसरों की मदद करने पर भी कुछ धन व्यय दिया करेंगे। आज आपको अपने मन में नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकना होगा। आपकी क्रोध में की गई बात किसी से मतभेद उत्पन्न कर सकती है और दूसरों से रखी गई उपेक्षा भी आपके स्वयं के लिए मायूसी पैदा करेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-आप नवीनतम योजना बनाने में सफल होंगे। भाग्य का आपको अच्छा साथ मिलेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पुराने मित्रों से बातचीत होगी। काफी दिनों से रुके हुए कार्य किसी की मदद से संपन्न हो सकते हैं। आज अधिक मसालेदार भोजन का सेवन स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकता है। धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में रहे।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में परिवार वालों की मदद मिलेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव है। मन में अजीबोगरीब ख्याल आ सकते हैं। आपके बनते कामों में रुकावट आ सकती है। मन को शांत चित्त रखने का प्रयास करें। आज आपके कामों में कुछ लोग विघ्न डालने प्रयास कर सकते हैं। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार करने की जरुरत हैं।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: आज शुभ लाभ पाएंगे मेष, मिथुन और कन्या राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। तनाव और अधिक व्यस्तता से बचें। अपना ध्यान अपने काम की ओर केंद्रित रखें। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आपकी इच्छाएं जल्द पूरी होंगी। जिन महत्वपूर्ण कार्यों में बार-बार विलंब हो रहा है उन्हें अच्छे से करने के लिए कार्यों की सूची बनाये और मामलों को सुलझाएं।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-छोटी-छोटी समस्याओं से निराश होने की बजाय अगर हौसले से कार्य करें तो आपको आज लाभ मिलेगा। सकारात्‍मक सोच आपके लिए हितकर साबित होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। बेहतरीन विचार प्रेरित करेंगे। अंतर्मन की शांति महसूस करेंगे। सकारात्मकता व स्वीकार्यता से परिपूर्ण नजरिया जीवन में प्रेम व मैत्री लाएगा।

 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय भविष्यवाणी पर आधारित है। व्यक्तिगत परिस्थितियों के लिए ज्योतिषी से सलाह लें।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Rashifal AAJ KA RASHIFAL IN HINDI Aaj Ki Khabren Astrology & Religion astrology tips India Daily horoscope Daily Horoscope Hindi Daily horoscope predictions Hindu festival 2025 puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India Today's horoscope

Join WhatsApp

Join Now