Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ka Rashifal: जानिए! कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन, ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर जाने अपना राशिफल..

Aaj Ka Rashifal, AAJ KA RASHIFAL IN HINDI, Daily horoscope, Daily horoscope predictions, Today’s horoscope, आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11July 2025:  आज 11 जुलाई दिन शुक्रवार है और आज चंद्रमा का संचार उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से मकर राशि में होने जा रहा है। चंद्रमा आज दोपहर तर धनु राशि में संचार करते हुए मकर राशि में प्रवेश कर जाएगे।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और धनु राशि के जातकों लिए लाभदायक रहेगा। ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal

मेष राशिफल 11 जुलाई 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस में बड़ी डील के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी।परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है, इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें। संतान से सुख मिलने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशिफल 11 जुलाई 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज पैसों के कारण इस राशि वालों का किसी से विवाद हो सकता है। पहले किए गए अच्छे कामों का फल आज मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें नहीं तो कष्ट का अनुभव होगा। बच्चों की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी से भी कोई वादा न करें।

इसे भी पढ़ें:  Rashifal: आज का पंचांग और राशिफल (08 दिसंबर 2025): जानें दिनभर का शुभ समय, राहुकाल और सभी 12 राशियों का हाल

मिथुन राशिफल 11 जुलाई 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आप किसी भी काम लापरवाही न बरतें, नहीं तो बाद में परेशानी होगी। अपना और घर वालों की सेहत का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। बिजनेस से जुड़ी आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। लाइफ पार्टनर का हर कदम पर साथ मिलेगा।

कर्क राशिफल 11 जुलाई 2025 (Dainik Kark Rashifal)
वर्क प्लेस पर जो परेशानियां चली आ रही हैं वो खत्म हो सकती हैं। आज किसी वजह से आपका काम प्रभावित हो सकता है। महंगी चीजों पर खर्चा ज्यादा होगा, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाहट महसूस करेंगे, ये स्थिति ठीक नहीं है।

सिंह राशिफल 11 जुलाई 2025 (Dainik Singh Rashifal)
बिजनेस में नई योजना बनाएंगे। अच्छे लोगों से मुलाकात भविष्य में आपके काम आएगी। कुछ लोग स्वार्थ के चलते आपको परेशान करेंगे। दुश्मनों से दूर रहने में ही भलाई है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर से दूर ही रहें। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कन्या राशिफल 11 जुलाई 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आपका पराक्रम बहुत बढ़ा हुआ रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा होगा।शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। जीवन साथी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें:  Vastu Tips: सही दिशा में बनाएं अपने बच्चों का स्टडी रूम, पढ़ाई में मिलेगी सफलता

तुला राशिफल 11 जुलाई 2025 (Dainik Tula Rashifal)
आज आपको अचानक धन हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परेशानी और असुविधा भी हो सकती है। तली हुई चीजें खाने से बचें, नहीं तो पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। कोई पुरानी राज की बात सबके सामने आ सकती है। किसी की बात से आपका दिल टूट सकता है।

वृश्चिक राशिफल 11 जुलाई 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। कामकाज में आपका मन लगेगा। पुरानी परेशानियों का अंत होगा। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। पैसों से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। लव लाइफ ठीक-ठाक रहेगी।

धनु राशिफल 11 जुलाई 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
पैसों से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा, पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। जरूरी काम आसानी से हो जाएंगे। परिवार का साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

मकर राशिफल 11 जुलाई 2025 (Dainik Makar Rashifal)
आज किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है। अपनी बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें। बिजनेस हो या नौकरी, बड़ा जोखिम लेने से बचें। जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो परेशानी में फंस सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-मोच लग सकती है।

इसे भी पढ़ें:  भविष्यवाणी: हिमाचल सरकार नहीं बिठा पायेगी केंद्रीय नेताओं से तालमेल, उठेंगे विरोध के स्वर

कुंभ राशिफल 11 जुलाई 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। आज इनका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। नौकरी में कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। महत्वपूर्ण काम आज पूरे हो सकते हैं। समस्याएं जल्दी ही खत्म हो जाएंगी। पैसा कमाने में कोई शॉर्टकट लेंगे तो उलझ भी सकते हैं।

मीन राशिफल 11 जुलाई 2025 (Dainik Meen Rashifal)
सेहत को लेकर लापरवाही न करें। अगर कुछ भी शंका हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। वाहन सावधानी से चलाएं। नौकरी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। व्यर्थ के विवादों से बचकर रहना ही आपके लिए जरूरी है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय भविष्यवाणी पर आधारित है। व्यक्तिगत परिस्थितियों के लिए ज्योतिषी से सलाह लें।

Aaj Ki Khabren Astrology & Religion astrology tips India Daily Horoscope Hindi Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal News Update Hindu festival 2025 hp news HP News in Hindi puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India Solan News Himachal News today

Join WhatsApp

Join Now