Prajasatta Side Scroll Menu

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन, जानिए अपना राशिफल..!

Aaj Ka Rashifal: Effect of Budhaditya Rajyoga

Aaj Ka Rashifal 15 July 2025 : आज का दिन विशेष ज्योतिषीय संयोगों से भरपूर है। 15 जुलाई, मंगलवार के दिन चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में हो रहा है। इस गोचर के प्रभाव से चंद्र-मंगल योग का निर्माण हो रहा है, क्योंकि चंद्रमा और मंगल ग्रह एक-दूसरे से समसप्तक स्थिति में स्थित हैं।

साथ ही, आज मंगल और शुक्र ग्रहों के बीच चतुर्थ-दशम योग भी बन रहा है, जो दिन को और भी अधिक प्रभावशाली बना रहा है। चंद्रमा से शुक्र चतुर्थ भाव में रहेंगे, जबकि शुक्र से मंगल चतुर्थ स्थान में संचार करेंगे। यह योग ग्रहों के बीच एक विशेष और शक्तिशाली तालमेल को दर्शाता है।

ज्योतिषीय दृष्टिकोण से देखें तो यह दिन मिथुन, कर्क और तुला राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

अब इन ग्रहों की चाल और योगों के आधार पर जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक आज का दिन किस प्रकार व्यतीत होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal

 मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-

अपने मन में उत्पन्न होने वाली बातों को आज गुप्त रखें। उसे किसी के साथ सांझा ना करें। पारिवारिक मामलों की ओर आज आपका ध्यान अधिक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अपने भोजन की योजना इस प्रकार की रखें कि इससे आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और आप संक्रमणों से बच पायें। खूब पानी पीयें और अपनी डाइट में सभी जरूरी विटामिन शामिल करें। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्‍ताव मिल सकते हैं।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-

गुस्से की अधिकता रहेगी लेकिन ध्यान रखें अपनों के साथ नाराजगी को लंबे समय तक ना रखें। मन में जोश और उमंग रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आशावादी रहकर अपने रुके हुए कार्यों को गति प्रदान करें। यह आपके कार्य क्षेत्र को पुनर्जीवित करने में मदद करेगा। मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस कर सकते हैं। कई दिनों से जिस बात को लेकर आप चिंतित थे वह चिंता आपकी दूर हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: 11 फरवरी 2026, जानें शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का हाल

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-

मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस कर सकते हैं। कई दिनों से जिस बात को लेकर आप चिंतित थे वह चिंता आपकी दूर हो सकती है। आपको जीवन संबंधी कुछ सकारात्मक आयाम सीखने के लिए मिलेंगे। परिवारिक सदस्यों के भविष्य की चिंता रहेगी। घरेलू सुख साधनों में वृद्धि होगी, खर्च बढ़ने से तनाव महसूस हो सकता है। मन में चल रही किसी भी प्रकार की गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-

राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा और आय के साधनों में भी परिवर्तन आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर है। परीक्षाओं में सफल होंगे। दांपत्य जीवन, प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी होने के योग बनेंगे, लेकिन किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते समय पूरी तरह सतर्क रहें। व्यर्थ के खर्चे परेशान करेंगे।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से ठीक रहेगा। नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। पुराने रुके हुए कार्यों को शिद्दत से पूरा करेंगे। मित्रों और सगे संबंधियों के साथ दूरियां महसूस करेंगे। आज आप अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयास करें। मन में कुछ चीजों को लेकर भटकाव या विचलन हो सकता है। आज भावनाओं की अधिकता रहेगी, जिस कारण आज लिया हुआ निर्णय गलत भी हो सकता है।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-

मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्ति में समय व्यतीत होगा। कुछ सकारात्मक बातें आपके मन को प्रभावित करेंगी। नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। आज का दिन राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए परेशानी भरा रहेगा। ज्यादा सोच विचार आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता हैं। फालतू के कार्यों में व्यस्त रहने से बचें। आज आपको पेट दर्द की समस्या हो सकती है। इंफेक्शन, एलर्जी इत्यादि से बचने के लिए अपना बचाव रखें।

इसे भी पढ़ें:  Devshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत, जानिए मांगलिक कार्यों पर क्यों लग जाती रोक..?

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-

अपने कार्यों में जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। क्योंकि कभी-कभी आपको असमंजस जैसी स्थिति के कारण निर्णय लेने में दिक्कत उत्पन्न होगी। अनेकों अड़चनों के बावजूद भाग्य आपका साथ देगा। अंतिम समय में आपका रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। आप कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई जरूरी निर्णय ले सकते हैं। आपका ध्यान पारिवारिक मामलों पर रहेगा। इससे कुछ रूटीन के काम भी प्रभावित हो जाएंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-

किसी की मदद करने का मौका मिलेगा और उससे आपको संतुष्टि मिलेगी। मित्रों के साथ यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है लेकिन व्यर्थ की यात्राओं को टालने की कोशिश करें। आप भावनाओं में बहकर किसी के सामने अपने ही राज उजागर कर सकते हैं। आज के दिन अधूरे कामों को पूरा करने का प्रयास करें। कीड़े-मकोड़ों, पक्षियों, गाय, कुत्तों इत्यादि को भोजन देने का नियम बनाएं।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-

आज काम में मन नहीं लगेगा। अपना फोकस बनाए रखें। यदि अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं तो वह काम करिए जिसमे आपको ख़ुशी मिलती हो। अपने खानपान की तरफ विशेष ध्यान दें। गैस्टिक संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों से मनमुटाव है तो आज के दिन दूर कर सकते हैं। समय का सदुपयोग करें। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आप अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में कार्य करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। मित्रों की सहायता मिलेगी।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-

भाग्य आपका साथ देगा। कार्य में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करें इससे परिवारिक जीवन तनाव की स्थिति महसूस कर सकते हैं। अविवाहित लोगों की किसी रिश्तेदार की मदद से विवाह संबंधी वार्ता होगी। राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। गुप्त शत्रुओं से बचना आपके लिए सबसे बड़ा चुनौतीपूर्ण कार्य होगा। कुछ लोग आप को भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Holika Dahan 2026: क्या होली पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया? जानें होलिका दहन की सही तारीख और सटीक मुहूर्त

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-

आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं, जिनसे आपके जीवन में उन्नति होगी और अध्यात्मिक रूप से आपकी वृद्धि होगी। किसी किसी खास व्यक्ति से आप लंबे समय से नाराज़ हैं तो उस व्यक्ति को माफ़ करने का प्रयास करें। किसी भी कार्य या रिश्ते में अत्यधिक प्रयास करने की बजाय उसे समय के साथ संभालने का मौका दें। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता बनी रह सकती है।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। किसी भी विषय पर तर्क-वितर्क अपने स्तर के व्यक्ति से ही करें। आज रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। किसी से मनमुटाव हो सकता है। समय का सदुपयोग करें। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आलस्य का त्याग करें। निकट भविष्य में अपने कुल देवी देवता के दर्शन करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय भविष्यवाणी पर आधारित है। व्यक्तिगत परिस्थितियों के लिए ज्योतिषी से सलाह लें।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Rashifal AAJ KA RASHIFAL IN HINDI Aaj Ki Khabren Astrology & Religion astrology tips India Daily horoscope Daily Horoscope Hindi Daily horoscope predictions Hindu festival 2025 puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India Today's horoscope

Join WhatsApp

Join Now