Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

धर्मशाला के भागसू में फटा बादल, तेज धारा में बहे कई वाहन

Published on: 12 July 2021
धर्मशाला के भागसू में फटा बादल, तेज धारा में कई वाहन बहे

धर्मशाला में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिला है| पर्यटन क्षेत्र भागसू में सोमवार सुबह बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई| देखते ही देखते एक छोटे स नाले ने नदी का रूप धारण कर लिया| नाले में उफान आनेक के कारण तेज धारा में कई लग्जरी वाहन बह गए|नाले के साथ दोनों ओर कई होटल भी लगते हैं. बादल फटने से इन होटलों को भी नुकसान पहुंचा है| वहीं, स्थानीय लोग बादल फटने और उसके बाद नदी-नालों में ऊान आने के कारण सहमे हुए हैं|

सोशल मीडिया पर मौके का वीडियो भी वायरल हो रहा है| वीडियो में साफ देखा जा सकता है पानी का तेज बहाव गाड़ी को बहाते हुए ले जा रहा है| बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में रविवार रात से बारिश हो रही है| पिछले कई दिनों से यहां के लोग भी गर्मी से बेहाल थे| हालांकि, सोमवार को लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन भारी बारिश से कई जगह से नुकसान की खबरें भी सामने आ रही हैं|

बता दें कि लंबे इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश में चार दिन के लिए फिर मानसून सक्रिय हुआ है|मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को प्रदेश के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी बारिश और अंधड़ चलने का पूर्वानुमान है। जनजातीय जिला किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर पूरे प्रदेश में 13 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now