Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जय राम ठाकुर ने मंत्रिमंडल सहयोगियों सहित राज्यपाल को दी भावनात्मक विदाई

जय राम ठाकुर ने मंत्रिमंडल सहयोगियों सहित राज्यपाल को दी भावनात्मक विदाई

शिमला|
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चैधरी एवं शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, जनप्रतिनिधियों, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, कुलपतियों, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोगों ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल को भावनात्मक विदाई दी।

इससे पूर्व, राजभवन के कर्मचारियों ने आज राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के लिए राज भवन में विदाई समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री दत्तात्रेय ने कहा कि उन्होंने पिछले दो वर्षों के दौरान प्रदेश के लोगों से बहुत स्नेह, आदर एवं सम्मान प्राप्त किया है, जो उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि अपने लगभग दो वर्ष के इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने राजभवन की गरिमा को बनाए रखने तथा प्रदेश की उन्नति और विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों में भाग लिया।

इसे भी पढ़ें:  DGP संजय कुंडू ने सांझा की अपनी यादें

इस अवसर पर राज्यपाल के पूर्व सचिव राकेश कंवर ने विभिन्न क्षेत्रों में राज्यपाल द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते करवाते हुए कहा कि उनके कार्यों ने हिमाचल प्रदेश को एक नई दिशा प्रदान की और इन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उन्हांेने कहा कि राज्यपाल द्वारा प्रदेश में किए गए कार्यों को सभी स्तर पर सहयोग और प्रशंसा मिली।

इस अवसर पर राज्यपाल के नए सचिव प्रियतु मंडल भी उपस्थित थे, जिन्होंने आज अपना कार्यभार संभाला।

इसे भी पढ़ें:  धर्मशाला में 21 दिसंबर को होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक, नेता प्रतिपक्ष का होगा चयन
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now