Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ka Rashifal: क्या आपकी राशि आज लकी रहेगी या चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा? जानिए आपका आज का राशिफल

Published on: 20 July 2025
Aaj Ka Rashifal: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे और भाग्य का कितना मिलेगा साथ..!

Aaj Ka Rashifal 20 july 2025 आज 20 जुलाई को रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर राशिफल का विश्लेषण किया जाता है। रविवार का दिन भगवान सूर्य की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है कि सूर्य देव की पूजा से जीवन में यश, सम्मान और सफलता प्राप्त होती है।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 20 जुलाई का दिन कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा, जबकि कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि तक के लिए 20 जुलाई का दिन कैसा रहेगा। पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और रहें सतर्क…

Aaj Ka Rashifal

मेष (Aries)

आज का दिन आनंद और संतोष से भरा रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे और धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। अटका हुआ काम पूरा हो सकता है और पुराना उधार चुकता होने की संभावना है। पारिवारिक वार्ता में सामंजस्य बना रहेगा।

वृषभ (Taurus)

व्यवसाय में लाभ हो सकता है, लेकिन संतान से मतभेद हो सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। मानसिक उलझन में पिताजी की सलाह कारगर साबित होगी। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें।

मिथुन (Gemini)

आज खर्च अधिक रहेंगे और आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। व्यापार में नुकसान की आशंका है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा और टेंशन से राहत मिलेगी।

कर्क (Cancer)

रुका हुआ धन मिल सकता है। आप दूसरों की भलाई सोचेंगे लेकिन गलतफहमी की संभावना है। किसी पर ज्यादा निर्भर न रहें। परिवार में शांति बनाए रखें और बच्चों को घुमाने ले जा सकते हैं। किसी पुरानी गलती का खुलासा हो सकता है।

सिंह (Leo)

कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। संतान की संगति पर ध्यान दें। व्यापार में नई योजनाएं लाने पर विचार करेंगे। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

कन्या (Virgo)

भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। सामाजिक और परोपकारी कार्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। किसी निर्णय को लेकर मन में संदेह हो तो रुक जाएं।

तुला (Libra)

परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। विपरीत हालात में भी धैर्य बनाए रखें। दोस्तों संग समय बितेगा और जीवनसाथी की पसंद का ख्याल रखेंगे। घर के सुधार कार्य पर भी विचार हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक (Scorpio)

नए कार्यों की शुरुआत का योग है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है और विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है।

धनु (Sagittarius)

स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। पुराने रोग उभर सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्कता जरूरी है। कार्यक्षेत्र में बॉस का व्यवहार कठोर रह सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं।

मकर (Capricorn)

कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। विदेश में पढ़ाई का अवसर मिल सकता है। माता-पिता की सेवा करें। खर्चों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

कुंभ (Aquarius)

घर-परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अच्छा समय है। बच्चों की शिक्षा संबंधी समस्याएं हल होंगी। नए कार्यों की शुरुआत सफल होगी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन (Pisces)

मेहनत का फल मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन जीवनसाथी से तकरार की संभावना है। आर्थिक फैसलों में सतर्कता बरतें। पार्टनरशिप से बचें। नए संपर्क बन सकते हैं और सिंगल लोगों को प्यार का प्रस्ताव मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय भविष्यवाणी पर आधारित है। व्यक्तिगत परिस्थितियों के लिए ज्योतिषी से सलाह लें।

Aaj Ka RashifalAAJ KA RASHIFAL IN HINDIAaj Ki KhabrenAstrology & Religionastrology tips IndiaDaily horoscopeDaily Horoscope HindiDaily horoscope predictionsHindu festival 2025puja vidhi HindiRashifal Todayreligion news IndiaToday's horoscope

Join WhatsApp

Join Now