Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दु:खद! धर्मशाला में बादल फटने के बाद लापता पंजाबी गायक मनमीत की करेरी लेक से मिली लाश

दु:खद! धर्मशाला में बादल फटने के बाद लापता पंजाबी गायक मनमीत की करेरी लेक से मिली लाश

धर्मशाला|
कांगड़ा जिले धर्मशाला में सोमवार को बारिश के बाद बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है| वहीं इस हादसे में पंजाब के सूफी गायक मनमीत सिंह भी बादल फटने के बाद खड्ड में बह गए थे| उनका शव अब बरामद कर लिया गया है|

जानकारी के अनुसार, सूफी गायक मनमीत सिंह की मौत हो गई| उनका शव करेरी लेक के पास खड्ड से मिला है| बादल फटने के बाद से वह लापता थे| मंगलवार देर शाम उनका शव करेरी गांव के साथ लगती खड्ड से बरामद किया गया है| मनमीत पंजाब के अमृतसर के छेहर्टा के रहने वाले थे|

इसे भी पढ़ें:  इंदौरा : समर्थक उमीदवारों में खूनी झड़प, चली गोलियां

जानकारी के मुताबिक, दुनियादारी गीत से मशहूर हुए सूफी गायक मनमीत सिंह अपने भाई कर्णपाल उर्फ केपी और दोस्तों के साथ शनिवार को धर्मशाला घूमने आए थे| रविवार को ये सभी धर्मशाला से करेरी लेक घूमने गए थे| रात को तेज बारिश हुई तो वहीं रुक गए| सोमवार को जब लौटने लगे तो एक गड्‌ढे को पार करते समय मनमीत सिंह पानी में बह गए|

इसके बाद उनके भाई और दोस्तों ने ग्रामीणों की सहायता से मनमीत सिंह को ढूंढने का प्रयास किया| स्थानीय प्रशासन से संपर्क साधा|एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि अमृतसर के रहने बाले मनमीत सिंह के करेरी लेक के समीप लापता होने की सूचना मिली थी| इसके बाद रेस्क्यू टीम गठित कर मनमीत सिंह को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था| मंगलवार देर शाम रेस्क्यू टीम को मनमीत सिंह का शव बरामद हो गया है|

इसे भी पढ़ें:  अमरनाथ यात्रा से लौट रहे 57 श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार, ड्राइवर-कंडक्टर फरार!
Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now