मलबे में दबी 8 साल की वंदिका की समझदारी ने बचा ली परिवार की जान

कांगड़ा|
कांगड़ा जिले शाहपुर के बोह के रुपेहड़ गांव से पांच लाशें बरामद हो चुकी है| इनमें से चार मंगलवार को मिली है| वहीं, मलबे से पांच लोगों को बचाया गया है| इनमें सात और आठ साल की दो बच्चियां भी हैं| बता दें कि भूस्खलन की चपेट में आए लोगों में से एक आठ साल की बच्ची वंशिका की समझदारी ने पूरे परिवार को बचा लिया। हालांकि बच्ची अभी पीजीआइ चंडीगढ़ में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार वंशिका बोह स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा है। वैसे तो वे लोग मूल रूप से जिला चंबा के सिहुंता निवासी हैं। वंशिका के पिता लेंको हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में कार्यरत हैं। इसलिए वह यहां किराये के मकान में रहते हैं। आजकल वह गांव में आए हुए हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भूस्खलन हुआ और इसकी चपेट में 15 लोग आ गए थे। मलबे में आठ वर्षीय वंशिका, उसके पिता, मां और डेढ़ साल का भाई भी दब गया था।

मासूम का चेहरा मकान की दीवार की ओर था और इस कारण वह होश में थी। उस समय उसके हाथ में मोबाइल फोन था। बच्ची ने मोबाइल से अपने अध्यापक सुरेंद्र कुमार को फोन किया और बताया कि उनका परिवार मलबे में दब गया है। बच्ची की बात सुनकर अध्यापक सुरेंद्र कुमार ने संपर्क बनाए रखा। बाद में अध्यापक ने स्थानीय लोगों की सहायता से घर की छत पर छेद कर सबको बारी-बारी बाहर निकाला।

बच्ची के पिता सिविल अस्पताल शाहपुर में भर्ती हैं। इसके बाद बच्ची को सिविल अस्पताल शाहपुर अस्पताल लाया गया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया। बाद में बच्ची को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया है और वहां उसकी हालत गंभीर है। बच्ची की मां और भाई भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

वहीँ अध्यापक सुरिंदर ने बताया कि वह गांव के ही स्कूल में जेबीटी शिक्षक हैं| घटना वाले दिन सोमवार सुबह से लगातार बारिश हो रही थी| ऐसा लगा कि बादल फट गया हो| सुरिंदर बताते हैं कि उनकी शिष्या वंदिका का उन्हें जान बचाने को लेकर फोन आया| सुरिंदर की मानें तो उस वक्त उन्हें कुछ नहीं सूझा और बच्ची को बचाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली और बच्ची को उस मलबे से बाहर निकाला| बच्ची के अलावा, इस दौरान ग्रामीणों ने चार अन्य लोगों को भी बाहर निकालने में सफलता हासिल की|

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Mandi News: गोशाला में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत

Mandi News: मंडी जिले में जोगिंद्रनगर के अलगाबाड़ी गांव...

Himachal News: शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुक्खू

Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू आज धर्मशाला...

More Articles

भाजपा ने रुकवाई महिलाओं की 1500 रुपए पेंशनः केवल सिंह पठानिया

BJP Stopped Womens Pension : डिप्टी चीफ व्हीप केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि 1500 रुपए प्रति माह पेंशन के अड़ंगे लगाने पर...

Kangra News: उचित मूल्य की दुकान से नगदी और खाद्य सामान उड़ा ले गए शातिर चोर

अनिल शर्मा।राजा का तालाब Kangra News:उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत बड़ी वतराहन में उचित मूल्य की दुकान पर शातिरों ने...

Kangra News: अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने किया पौंग बांध का दौरा, जल शक्ति विभाग की चल रही विभिन्न परियोजनाओं का लिया फिडबैक

अनिल शर्मा । फतेहपुर Kangra News: अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा ने आज महाराणा प्रताप सागर झील पौंग बांध का दौरा किया व सर्कल नूरपुर...

Himachali Woman a Model of Development : विकास का प्रतिमान रचती छोटा भंगाल की महिलाएं

प्रो.अभिषेक सिंह | Himachali woman, a model of development: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित छोटा भंगाल क्षेत्र पश्चिमी हिमालय के दुर्गम क्षेत्रों में से...

Kangra News: पठानिया का भाजपा पर तंज – एक धड़ा दूसरे धड़े को समाप्त करने में जुटा

अनिल शर्मा | कांगड़ा Kangra News: योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि कांग्रेस सरकार वर्गों के कल्याण के...

Kangra : अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने रमेश कुमार भोला को बनाया कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का को-ऑबजर्वर

कांगड़ा Kangra News : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली मुख्यालय की तरफ से अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री...

Kangra News: छोटी उम्र में बड़े कद के नेता बन गये हैं छोटे बाली, पहले ही  चुनाव हासिल की थी रिकॉर्ड तोड़ जीत 

कांगड़ा | Kangra News: अपने पहले ही चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद, छोटे बाली यानि रघुवीर सिंह बाली, छोटी उम्र और बड़े...

धर्मशाला के दिनेश शर्मा को कांग्रेस ने आईटी कॉर्डिनेटर किया नियुक्त

धर्मशाला। कांग्रेस पार्टी ने धर्मशाला से संबंध रखने वाले दिनेश शर्मा को कांगड़ा लोकसभा चुनाव ,और धर्मशाला उपचुनाव के लिए आईटी कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है।...

नगरोटा से मेरे प्यार को कमज़ोरी ना समझें जयराम :- RS Bali

कांगड़ा | पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री रैंक एवं नगरोटा बगवां के विधायक आर एस बाली ( RS...