Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HRTC Bus Accident: HRTC बस खाई में गिरी, 21 लोग घायल, 7 की मौत

Published on: 24 July 2025
HRTC Bus Accident: HRTC बस खाई में गिरी, 20 से 25 लोगों के घायल

HRTC Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के  मंडी जिले के सरकाघाट से एक दुखद खबर आई है। जहां एक एचआरटीसी की बस खाई में गिरी है। हादसे में 20 से 25 लोगों के घायल होने की खबर है। इस एचआरटीसी बस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के सरकाघाट के मसरेन के पास सुबह 9:30 बजे यह हादसा पेश आया है। करीब नौ बजे के पास मसरेन के त्रांगला गांव में एक मोड से बस खाई में जा गिरी। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि सरकाघाट-जमनी दुर्गापुर रूट पर जा रही थी और मसेरन के पास हादसे का शिकार हो गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुतबिक हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी सरकारघाट मौके के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने हादसे की पुष्टि की है और कहा कि 20 से 25 लोग बस में सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा सवारियों को निकालने का  का काम जारी है। अभी तक बस हादसे का कारण सामने नही आया है।

HRTC Bus Accident: HRTC बस खाई में गिरी, 20 से 25 लोगों के घायल

शुरुवाती जानकारी के मुताबिक हादसे में 4 महिलाएं 1 किशोर और 2 पुरुषों की मौत हो गई।   डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने पुष्टि की है। इसके अलावा करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज सरकाघाट अस्पताल में जारी है। वहीं, कुछ लोगों को हायर अस्पताल में रेफर किया गया है।

हादसे में जान गंवाने वाले लोग

  • 65 वर्षीय गीता देवी पत्नी बिशन चन्द गांव रसेहड डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मंडी
  • 70 वर्षीय डोमा देवी पत्नी लस्करी राम गांव रमेहड डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट मंडी
  • 60 वर्षीय कलासी देवी पत्नी काशीराम गांव तलगरा डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मंडी
  • 33 साल के सुमन कुमार पुत्र जगदीश चन्द गांव व डाकघर मसेरन सरकाघाट जिला मंडी
  • 60 वर्षीय बलवीर पुत्र साजू राम गांव पाटी भलयारा डाकघर जमणी तहसील सरकाघाट जिला मंडी
  • 17 वर्षीय अंतरिक्ष पुत्र किशोरी लाल गांव गरौडु डाकघर भद्रवाड तहसील सरकाघाट जिला मंडी
  • 80 वर्षीय बर्फी देवी पत्नी रूप सिंह गांव भलयाणा डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मंडी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मसेरन से सरकाघाट की ओर आ रही थी और जैसे ही वह एक तीखे मोड़ पर पहुंची, चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। बस सीधी नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे का कारण क्या रहा है, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

इस हादसे में घायलों को सिविल अस्पताल सरकाघाट से मेडिकल कालेज नेरचौक मंडी और मेडिकल कालेज हमीरपुर के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है घायलों में जिला मंडी सहित हमीरपुर के लोग भी हैं। घायल बस चालक को नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। इसके अलावा गंभीर घायल एम्स बिलासपुर व आइजीएमसी शिमला भी रेफर किए गए हैं।

HRTC Bus AccidentMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now