Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: सीएम सुक्खू का कड़ा रुख- सहन नही होगा तिरंगे का अपमान, नशाखोरी और आपदा राहत पर फोकस, राज्यपाल की टिप्पणी पर नाराजगी

Himachal News: सुक्खू का कड़ा रुख- सहन नही होगा तिरंगे का अपमान, नशाखोरी और आपदा राहत पर फोकस, राज्यपाल की टिप्पणी पर नाराजगी

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तिरंगे के अपमान को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी तिरंगे का अपमान बिल्कुल सहन नहीं करेगी।

मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ सराज के थुनाग में हुए व्यवहार को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नेगी जी से चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और इस संबंध में एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल की हिमाचल पर की गई टिप्पणी पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय को ऐसे बयान देना शोभा नहीं देता, क्योंकि वे संवैधानिक पद पर आसीन हैं। सुक्खू ने राज्यपाल से मुलाकात कर इस मुद्दे पर बातचीत करने की बात कही।

नशाखोरी के खिलाफ सरकार के कड़े कदमों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने PIT-NDPS एक्ट लागू किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 3575 पंचायतों की मैपिंग की जा रही है, ताकि धरातल पर नशा कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

मुख्यमंत्री ने लगातार चार दिन चलने वाली कैबिनेट बैठकों को व्यवस्था परिवर्तन का जीवंत उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि इन बैठकों के माध्यम से आत्मनिर्भर हिमाचल की नींव को और मजबूत किया जाएगा। ये बैठकें महज दो घंटे की औपचारिकताएं नहीं हैं, बल्कि विभिन्न एजेंडा पर विस्तृत चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि आपदा राहत पैकेज के अलावा आत्मनिर्भर हिमाचल के लिए विभिन्न फैसले लिए जाएंगे।

सुक्खू ने भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2023 और 2024 में जब पूरा प्रदेश आपदाग्रस्त था, तब नड्डा जी ने केंद्र सरकार से मिलकर पीडीएनए की राशि लाने का प्रयास नहीं किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार भी नड्डा जी की अध्यक्षता में केंद्र सरकार से मिलने को तैयार है, लेकिन जिन लोगों की जमीन आपदा में बह गई है, उन्हें बसाने के लिए वन भूमि प्रदान करने के लिए केंद्र से रिलेक्सेशन मिलना चाहिए।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal News UpdateHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updatehp newsHP News in HindiHP News TodaySupreme Court

Join WhatsApp

Join Now