Russia Crude Oil: भारत ने पिछले तीन साल में रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदकर करीब 15 अरब डॉलर (लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये) की भारी बचत की है। यह राशि इतनी बड़ी है कि इससे भारत की इस साल की यूरिया सब्सिडी पूरी की जा सकती है।
बिजनेस-स्टैंडर्ड की एक खबर के मुताबिक भारत की सबसे अधिक बचत 2023 में हुई, जब G7 देशों ने रूस पर प्राइस कैप लगाया था, जिसके चलते रूसी तेल भारत को 5 से 20 डॉलर प्रति बैरल सस्ता मिला। हालांकि, अब यह छूट घटकर मात्र 1 डॉलर प्रति बैरल रह गई है, जिससे जनवरी-जून 2025 में बचत केवल 0.8 अरब डॉलर रही।
इसके चलते भारत को अब महंगा तेल खरीदने की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अगर रूस से तेल आपूर्ति कम हुई, तो भारत को इराक, सऊदी अरब, यूएई और अमेरिका जैसे देशों से तेल खरीदना होगा, जो रूसी तेल जितना सस्ता नहीं होगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि खाड़ी और अमेरिकी तेल की ऊंची कीमतों से रिफाइनिंग का मुनाफा 2 से 3 डॉलर प्रति बैरल तक कम हो सकता है। सऊदी अरब ने सितंबर के लिए अपने अरब लाइट तेल की कीमत में 3.2 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी कर दी है। अगर रूसी तेल की आपूर्ति पूरी तरह बंद हुई, तो कीमतें और चढ़ सकती हैं।
Russia Crude Oil: से कंपनियों ने कमाया मुनाफा
उल्लेखनीय है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज और नयारा एनर्जी जैसी रिफाइनरी कंपनियों, जो रूसी सस्ते तेल पर निर्भर थी, को अब मुनाफे पर दबाव का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी रिफाइनरियों ने इस साल रूसी तेल पर निर्भरता 10% कम कर दी है।
उदाहरण के लिए, हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने जुलाई में रूसी तेल की खरीद काफी घटा दी। केप्लर की विश्लेषक अमीना बक्र के अनुसार, रूसी तेल को खाड़ी देशों के तेल से पूरी तरह बदलना आसान नहीं है, क्योंकि इराक और कजाकिस्तान जैसे देश उत्पादन में कटौती कर रहे हैं।
इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार और कंपनियां वैकल्पिक उपायों पर काम कर रही हैं, लेकिन महंगे तेल की चुनौती भारत की इस बड़ी बचत को खतरे में डाल सकती है।
-
Sovereign Gold Bonds: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड से निवेशकों को मिला बंपर रिटर्न, RBI ने दिया बड़ा अपडेट..!
-
Share Market Fall: शेयर बाजार में भारी गिरावट के 5 प्रमुख कारण, सेंसेक्स में 308.47 अंकों की कमी, निफ्टी 24,650 से नीचे बंद.
-
Top 5 ITR Claim Deductions : इन 5 ITR छूटों से घटाएं अपना टैक्स, और करे बड़ी बचत..!
-
SBI Credit Card Rule Changes: SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 15 जुलाई के बाद लग सकता है बड़ा झटका, इन नियमों हुआ बड़ा बदलाव..!
-
Post Office Savings Account: जुलाई-सितंबर 2025 में 4% ब्याज दर, बैंकों से ज्यादा फायदा..!
-
Apple iPhone 17 Pro Max: Expected Launch Date, Specifications, and Price in India












