Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni का मीडिया हाउसों के खिलाफ अपनी कानूनी लड़ाई में पीछे हटने से इनकार..!

Published on: 12 August 2025
पूर्व भारतीय कप्तान MS Dhoni का मीडिया हाउसों के खिलाफ अपनी कानूनी लड़ाई में पीछे हटने से इनकार..!

MS Dhoni News: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मीडिया हाउसों के खिलाफ अपनी कानूनी लड़ाई में पीछे हटने से इनकार कर दिया है। मद्रास हाई कोर्ट ने धोनी के 100 करोड़ रुपये के मानहानि मामले की सुनवाई के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए धोनी का बयान एक एडवोकेट कमिश्नर के जरिए दर्ज करने का फैसला किया है।

दरअसल, धोनी ने 2014 में यह मुकदमा दायर किया था, जिसमें उन्होंने दो प्रमुख मीडिया चैनलों पर मानहानिकारक टिप्पणियों का आरोप लगाया था। धोनी का दावा है कि 2013 के IPL सट्टेबाजी घोटाले को लेकर टीवी डिबेट में उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। जस्टिस सीवी कार्तिकेयन ने एक एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त किया है, जो धोनी की ओर से साक्ष्य और बयान दर्ज करेगा।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने हलफनामे में कहा कि वे कोर्ट और कमिश्नर के निर्देशों का पूरी तरह पालन करेंगे और चाहते हैं कि मुकदमे में देरी न हो। इस मामले में धोनी ने ज़ी मीडिया कॉर्पोरेशन, पत्रकार सुधीर चौधरी, रिटायर्ड IPS अधिकारी जी. संपत कुमार और न्यूज़ नेशन नेटवर्क से 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि 2013 में IPL स्पॉट फिक्सिंग कांड ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी थी। जांच में BCCI के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपर किंग्स के हेड गुरुनाथ मयप्पन, साथ ही राजस्थान रॉयल्स की सह-मालकिन शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के नाम सामने आए थे।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी एस. श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने लोढ़ा कमेटी गठित की थी, जिसकी सिफारिश पर 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल का प्रतिबंध लगा था।

महेंद्र सिंह धोनी IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने 235 मैचों में कप्तानी की और 100 मैचों में जीत हासिल की। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2023 में आखिरी बार IPL खिताब जीता था। धोनी ने 136 मैचों में जीत और 97 में हार देखी है। क्या आपको लगता है कि धोनी का मीडिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करना सही कदम है?

Aaj Ki KhabrenAthlete News Indiacricket news todayfootball news IndiaIndia sports newsIPL latest updateLatest Sports NewsMS DhoniSports Newssports update Hindi

Join WhatsApp

Join Now