Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Anurag Thakur Viral Video: देखिए! अनुराग ठाकुर का वायरल बयान, स्कूल में हनुमान जी को बताया पहला अंतरिक्ष यात्री..

Published on: 24 August 2025
Anurag Thakur Viral Video: देखिए! अनुराग ठाकुर का वायरल बयान, स्कूल में हनुमान जी को बताया पहला अंतरिक्ष यात्री..

Anurag Thakur Viral Video: हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक स्कूल में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुराग बच्चों से पूछते हैं कि अंतरिक्ष में जाने वाला पहला इंसान कौन था। बच्चे जोश में एक साथ जवाब देते हैं, “नील आर्मस्ट्रांग!” लेकिन अनुराग मुस्कुराते हुए कहते हैं, “मुझे तो लगता है हनुमान जी थे।”

ये सुनते ही स्कूल में मौजूद बच्चों और शिक्षकों में हल्की-सी हलचल मच गई। अनुराग ने आगे कहा कि हमारी संस्कृति और वेदों में ऐसे कई किस्से हैं, जो हमारी प्राचीन सभ्यता की महानता दिखाते हैं। उनका कहना था कि आज हम जो पढ़ते हैं, वो ज्यादातर अंग्रेजों का दिया हुआ ज्ञान है, लेकिन हमारे पुराने ग्रंथों में इससे भी गहरा ज्ञान छिपा है।

उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि बच्चों को सिर्फ किताबों तक सीमित न रखें, बल्कि वेदों, पुराणों और प्राचीन ज्ञान की ओर भी उनका ध्यान खींचें। अनुराग का मानना है कि ऐसा करने से बच्चों की सोच और समझ को नई दिशा मिलेगी, और वो विज्ञान को अपनी संस्कृति के साथ जोड़कर देख पाएंगे।

लेकिन इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। कुछ लोग नाराज हैं।

एक यूजर ने लिखा, “क्या ये लोग भारत को पीछे ले जाना चाहते हैं? स्कूलों में बच्चों को सही और वैज्ञानिक बातें सिखानी चाहिए।”

वहीं, एक अन्य यूजर विनय ने कहा, “पौराणिक कथाओं का सम्मान ठीक है, लेकिन शिक्षा में तथ्य और विज्ञान को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। अगर बच्चों को कहानियां सुनाई जाएंगी, तो उनका भविष्य मुश्किल में पड़ सकता है।”

अनुराग ठाकुर हिमाचल के हमीरपुर से पांचवीं बार सांसद बने हैं। 2008 में उप-चुनाव से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वो खेल मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री जैसे बड़े पदों पर भी रह चुके हैं। उनका ये बयान अब शिक्षा और राजनीति, दोनों जगह चर्चा का विषय बन गया है।

Aaj Ki KhabrenAnurag ThakurHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Todayviral video

Join WhatsApp

Join Now