Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Hamirpur News: हमीरपुर में दुखद हादसा, अंतिम संस्कार के लिए जा रहे लोगों पर गिरी गोशाला की दीवार गिरने से 5 घायल

Hamirpur News: हमीरपुर में दुखद हादसा, अंतिम संस्कार के लिए जा रहे लोगों पर गिरी गोशाला की दीवार गिरने से 5 घायल

Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के ख्याह गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलवार को गांव के लोग वीरेंद्र कुमार के अंतिम संस्कार के लिए उनकी अर्थी को श्मशान घाट ले जा रहे थे। तभी रास्ते में एक गोशाला की दीवार अचानक ढह गई और अर्थी के साथ चल रहे लोगों पर जा गिरी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए।

घायलों के नाम हैं विपन शर्मा, शशि शर्मा, ऋषि शर्मा, मुकेश और रमेश। इनमें से तीन लोग अर्थी को कंधा दे रहे थे, जबकि दो लोग उनके साथ चल रहे थे। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें:  टौणीदेवी अस्पताल में एक करोड़ की लागत से स्थापित किए जा रहे आधुनिक उपकरण : सीएमओ

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देशराज शर्मा ने बताया कि पांचों घायलों को अस्पताल लाया गया था। उनकी चोटें हल्की थीं और प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samacharHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal politicsHimachal Politics News

Join WhatsApp

Join Now