Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Politics: कांग्रेस विधायकों ने सुधीर शर्मा पर लगाया विशेषाधिकार हनन का आरोप, विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग

Published on: 2 September 2025
Himachal Politics: कांग्रेस विधायकों ने सुधीर शर्मा पर लगाया विशेषाधिकार हनन का आरोप, विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपकर कड़ा रुख अपनाया है। कांग्रेस का आरोप है कि सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की छवि को नुकसान पहुंचाने और भ्रामक जानकारी फैलाने की कोशिश की है।

सोशल मीडिया पर पत्र साझा करना बना विवाद का कारण
दरअसल, विवाद की जड़ सुधीर शर्मा द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को लिखे गए एक पत्र को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करना है। कांग्रेस विधायकों का कहना है कि यह कदम विधानसभा की मर्यादा और संवैधानिक नियमों का उल्लंघन है।

उनका तर्क है कि जब तक विधानसभा अध्यक्ष यह तय नहीं करते कि पत्र को विशेषाधिकार समिति के पास भेजा जाए या नहीं, तब तक इसे सार्वजनिक करना गलत था।

मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का आरोप
कांग्रेस विधायकों ने दावा किया कि सुधीर शर्मा ने इस पत्र के जरिए न केवल मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने की कोशिश की, बल्कि जनता के बीच भ्रम और गलत सूचनाएं फैलाने का प्रयास भी किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि विधानसभा की गरिमा और नियमों का सम्मान बना रहे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal politicsHimachal Politics NewsHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now