Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नाले में आई बाढ़ में बह जाने से 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत,परिवार के लिए सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार

नाले में आई बाढ़ में बह जाने से 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत,परिवार के लिए सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार

नूरपुर|
पुलिस थाना क्षेत्र नूरपुर के तहत गांव भटका में एक व्‍यक्ति नाले में बह जाने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 37 वर्षीय कमल कुमार पुत्र कर्म चंद गांव भटका पंचायत कोपड़ा तहसील नूरपुर के तौर पर हुई है| मिली जानकारी मुताबिक परिवार के सदस्‍यों की तलाश के दौरान बीते कल सोमवार शाम को शव बरामद हुआ। इसके बाद घटना की सूचना पंचायत प्रधान मीनू देवी को दी गई। पंचायत प्रधान की ओर से पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को शव का नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के सदस्‍यों को सौंप दिया है।मृतक कमल कुमार विवाहित था। उसकी अचानक मौत से पत्‍नी व दो बच्‍चे रो रोकर बेहाल हैं। थाना प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  Bulk Milk Cooler: शाहपुर के पशुपालकों को बड़ी सौगात, रिड़कमार में 2000 लीटर क्षमता का बल्क मिल्क कूलर स्वीकृत

पंचायत प्रधान मीनू रानी ने बताया मृतक मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। लेकिन उसकी दुखदायी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now