Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Speed ​​Post Fee Changes: डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट शुल्क में बदलाव और नई सुविधाएं लागू की, 1 अक्तूबर से प्रभावी

Speed ​​Post Fee Changes: डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट शुल्क में बदलाव और नई सुविधाएं लागू की, 1 अक्तूबर से लागू

Speed ​​Post Fee Changes: भारतीय डाक विभाग ने देशभर में पत्रों और पार्सलों की तेज व विश्वसनीय डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए 1 अक्टूबर 2025 से स्पीड पोस्ट (दस्तावेज) के शुल्क में संशोधन और नई सुविधाओं की शुरुआत की घोषणा की है। यह कदम 26 सितंबर 2025 को पीआईबी दिल्ली द्वारा जारी किया गया।

डाक विभाग ने 1 अगस्त 1986 को स्पीड पोस्ट सेवा शुरू की थी, जो समयबद्ध, सुरक्षित और कुशल डिलीवरी के लिए जानी जाती है। पिछले कुछ सालों में यह सेवा निजी कूरियर कंपनियों के साथ कड़ी टक्कर लेते हुए देश की सबसे भरोसेमंद डाक सेवाओं में शामिल हो गई है।

ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप बदलाव
डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट को लगातार विकसित करते हुए ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा किया है। अब इसे और मजबूत करने के लिए विश्वसनीयता, सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने के मकसद से निम्नलिखित नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं:
– ओटीपी-आधारित सुरक्षित डिलीवरी
– ऑनलाइन पेमेंट का विकल्प
– एसएमएस के जरिए डिलीवरी अलर्ट
– आसान ऑनलाइन बुकिंग
– रीयल-टाइम ट्रैकिंग अपडेट
– यूजर्स के लिए पंजीकरण सुविधा

स्पीड पोस्ट के शुल्क में आखिरी बार अक्टूबर 2012 में बदलाव हुआ था। बढ़ती परिचालन लागत और तकनीकी उन्नयन के लिए निवेश को ध्यान में रखते हुए अब इसमें तार्किक संशोधन किया गया है। नया शुल्क 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगा, जैसा कि 25 सितंबर 2025 की राजपत्र अधिसूचना संख्या 4256 में बताया गया है। नई शुल्क संरचना में जीएसटी अलग से जोड़ा जाएगा।

Speed ​​Post Fee Changes: डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट शुल्क में बदलाव और नई सुविधाएं लागू की, 1 अक्तूबर से लागू

नई शुल्क संरचना और सेवाएं
स्पीड पोस्ट के तहत दस्तावेजों और पार्सलों के लिए पंजीकरण एक मूल्यवर्धित सेवा के रूप में उपलब्ध होगी, जो विशिष्ट और सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करेगी। इस ‘पंजीकरण’ सेवा के लिए प्रति आइटम 5 रुपये का मामूली शुल्क लगेगा, जिसमें जीएसटी अतिरिक्त होगा। डिलीवरी केवल पंजीकृत प्राप्तकर्ता या उनके अधिकृत प्रतिनिधि को की जाएगी।

इसी तरह, ‘वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) डिलीवरी’ सेवा के लिए भी प्रति आइटम 5 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसमें जीएसटी लागू होगा। यह कदम डिलीवरी की सुरक्षा को और मजबूत करेगा।

छात्रों और नए ग्राहकों के लिए राहत
छात्रों को स्पीड पोस्ट सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 10% की छूट दी जा रही है। साथ ही, नए थोक ग्राहकों के लिए 5% की विशेष छूट की शुरुआत की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सेवा से जुड़ें।

Aaj Ki Khabrendaily news Indialatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now