Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Elvish Yadav Meet Premanand Ji Maharaj: वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज से मिले यूट्यूबर एल्विश यादव, 10 हजार बार नाम जप करने की मिली सलाह

Elvish Yadav Meet Premanand Ji Maharaj: वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज से मिले एल्विश यादव, 10 हजार बार नाम जप करने की मिली सलाह

Elvish Yadav Meet Premanand Ji Maharaj: वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत बीते कुछ दिनों से नासाज चल रही है। इस बीच बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव उनसे मिलने वृंदावन पहुंचे। दरअसल, प्रेमानंद जी महाराज के स्वास्थ्य को लेकर भक्तों में चिंता बनी हुई है, और इस दौरान एल्विश ने उनसे मुलाकात कर उनकी कुशलता पूछी।

प्रेमानंद जी का भावुक जवाब
एल्विश के स्वास्थ्य संबंधी सवाल पर प्रेमानंद जी ने कहा, “भगवान की कृपा से अभी आपसे मिल पा रहा हूं और बात कर पा रहा हूं। लेकिन दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। अब ठीक होने की बात नहीं, अब तो बस समय की बात है। आज नहीं तो कल जाना ही है।” उनकी यह बात सुनकर भक्तों का मन दुखी हो गया, लेकिन सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhajan Marg Official (@bhajanmarg_official)

एल्विश को नाम जप की सलाह
बातचीत के दौरान प्रेमानंद जी ने एल्विश से पूछा कि क्या वे भगवान का नाम जपते हैं। इस पर एल्विश ने ईमानदारी से जवाब दिया कि वे ऐसा नहीं करते। तब महाराज जी ने उन्हें सलाह दी, “तुम्हें थोड़ा नाम जप करना चाहिए। तुम्हारी तरक्की पिछले पुण्य कर्मों का फल है, लेकिन अब वर्तमान में भगवान का नाम ही असली शक्ति है। जैसे अंगूठी में माला पहनते हो, वैसे ही एक काउंटर लो और दिन में 10,000 बार भगवान का नाम जपो। जब भी समय मिले, मन ही मन जप कर लिया करो।”

इसे भी पढ़ें:  Mahakaleshwar Mandir Fire Incident: उज्जैन के महाकाल मंदिर में होली के दिन बड़ा हादसा, पुजारी सहित 13 लोग झुलसे..

युवाओं को प्रेमानंद जी का संदेश
इसी दौरान प्रेमानंद जी ने आज के युवाओं को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “भारत में कई ऐसे नौजवान हैं, जिनके लाखों-करोड़ों प्रशंसक हैं। अगर ये शराब की बोतल उठाकर पीएंगे, तो लाखों लोग वैसा ही करेंगे। लेकिन अगर ये ‘राधा’ का नाम लेंगे, तो लाखों लोग उसका अनुसरण करेंगे।

प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि हमारे युवा नशे और गलत आदतों से दूर रहें। भले ही बुरी आदतें इस जन्म में सुख देती दिखें, लेकिन उनका अंतिम परिणाम कभी अच्छा नहीं होता। जिंदगी का अंत हमेशा सही होना चाहिए।”

इसे भी पढ़ें:  iitian baba abhay singh marriage: कॉरपोरेट की चकाचौंध और संन्यास के बाद अब गृहस्थी की राह, जब 'आईआईटीयन बाबा' ने थामा सॉफ्टवेयर इंजीनियर का हाथ
Aaj Ki Khabren daily news India latest hindi news news news update today samachar today today news Hindi top headlines today

Join WhatsApp

Join Now