Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Tourism Winter Discount Offer: हिमाचल पर्यटन विकास निगम के होटलों में एक नवंबर से 40 फीसदी तक मिलेगी छूट

Published on: 23 October 2025
Himachal Tourism Winter Discount Offer: हिमाचल पर्यटन विकास निगम के होटलों में एक नवंबर से 40 फीसदी तक मिलेगी छूट

Himachal Tourism Winter Discount Offer: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने सर्दियों के मौसम में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक खास योजना शुरू की है। इस विंटर डिस्काउंट स्कीम के तहत 1 नवंबर से 20 दिसंबर 2025 तक राज्य के 44 सरकारी होटलों में 20 से 40 फीसदी तक की छूट मिलेगी। पर्यटन विकास निगम के अनुसार विंटर में पर्यटकों की आमद और रियायती दरों पर होटल बुकिंग से राज्य की पर्यटन आमदनी में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि सर्दियों में मनाली, कुफरी, फागू, चायल, कसौली और नारकंडा जैसे बर्फीले स्थल पर्यटकों के लिए स्वर्ग बनते हैं, और इस ऑफर से घरेलू पर्यटन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। निगम के अधिकारी मानते हैं कि यह कदम ऑफ सीजन में लोगों को हिमाचल की प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाने के लिए प्रेरित करेगा, साथ ही राज्य की पर्यटन आय में भी इजाफा होगा।

पर्यटन विभाग के अनुसार हमीरपुर के होटल हमीर, सुंदरनगर का सुकेत, रोहड़ू का चांशल, नूरपुर का नूपुर, चंबा का इरावती, दाड़लाघाट का बाघल, ज्वालामुखी का ज्वालाजी, स्वारघाट का हिलटॉप, रामपुर का बुशहर रिजेंसी, धर्मशाला का कुनाल, परवाणू का शिवालिक, पांवटा साहिब का यमुना, पौंग डैम की कैंपिंग साइट, खड़ापत्थर का गिरिगंगा, चामुंडा का यात्री निवास, कसौली का ओल्ड रॉस कॉमन, सराहन का श्रीखंड, जोगिंद्रनगर का ऊहल, मैक्लोडगंज का भागसू, कुल्लू का सरवरी, शिमला का पीटरहॉफ, मैक्लोडगंज का क्लब हाउस, राजगढ़ का टूरिस्ट इन, भरमौर का गौरीकुंड, केलांग का चंद्रभागा, मनाली का कुंजुम, नारकंडा का हाटू, डलहौजी का गीतांजलि, क्यारीघाट का मेघदूत और डलहौजी का मणिमहेश के हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगमरिसम के होटलों में 20% छूट की छुट मिलेगी।

इसके अलावा शिमला का होटल हॉलीडे होम और रेणुका का रेणुका जी होटल में 25% और भरवाईं का चिंतपूर्णी हाइट्स, पालमपुर का न्यूगल, बिलासपुर का लेक व्यू, पालमपुर का टी बड, धर्मशाला का धौलाधार, बड़ोग का पाइनवुड, चायल का पैलेस होटल एनएक्ससी और नालदेहरा का गोल्फ ग्लेड में 30% छुट मिलेगी। इसके साथ ही मनाली का लॉग हट, फागू का एप्पल ब्लासम, चायल का पैलेस होटल और कसौली का न्यू रॉस कॉमन में 40% अधिकतम छुट मिलेगी।

बता दें कि निगम के महाप्रबंधक ने सभी होटल प्रबंधकों को इस बाबत पत्र जारी किया है। हालांकि, रामपुर में 11 से 15 नवंबर तक लवी मेले और रेणुका में 1 से 5 नवंबर तक रेणुका मेले के दौरान यह छूट लागू नहीं होगी। 21 दिसंबर से सभी होटलों में सामान्य किराया फिर से लागू हो जाएगा। यह स्कीम सर्दियों में पर्यटकों को हिमाचल की बर्फीली वादियों का आनंद सस्ते में लेने का सुनहरा मौका देगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal TourismHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now