Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour Prisoner Death: नाहन कारागार में सजा काट रहे कैदी की मौत , महीनेभर में दूसरा मामला

Published on: 27 October 2025
Mandi news Mandi Nursing Student Suicide Solan News Shimla News Sirmour Prisoner Death - Prisoner dies in Nahan: शिमला में 2004 में हुई हत्या के केस में नाहन जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत Kullu News , Solan News

Sirmour Prisoner Death:  हिमाचल प्रदेश के आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में सोमवार को एक कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह एक महीने में दूसरी ऐसी घटना है, जब सजा काट रहे कैदी ने दम तोड़ा। मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा। नाहन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जेल प्रशासन के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे एनडीपीएस मामले में सजा काट रहे 46 वर्षीय तीपेंद्र सिंह, जो उत्तराखंड के गढ़वाल का रहने वाला था, की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत जेल की डिस्पेंसरी में ले जाया गया, जहां उसका रक्तचाप कम पाया गया। इसके बाद उसे नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जेल अधीक्षक भानू प्रकाश ने बताया कि तीपेंद्र सिंह को सितंबर में मंडी जेल से नाहन जेल स्थानांतरित किया गया था। वह सुंदरनगर में दर्ज एनडीपीएस मामले में डेढ़ साल की सजा काट रहा था। उसने अपनी सजा का अधिकांश हिस्सा मंडी जेल में पूरा कर लिया था और कुछ महीनों में रिहा होने वाला था। जेल में उसका व्यवहार अच्छा था। वह रोज सुबह 6 बजे उठकर व्यायाम करता था और अन्य कैदियों को भी इसके लिए प्रेरित करता था। सोमवार को भी उसने सुबह व्यायाम किया और 9 बजे नाश्ते में चावल खाए। लेकिन 10 बजे अचानक उसने तबीयत खराब होने की शिकायत की।

उल्लेखनीय है कि नाहन जेल में एक महीने के भीतर दूसरा ऐसा मामला है। इससे पहले 14 अक्टूबर को दिल्ली निवासी कैदी राजेंद्र सिंह की भी अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। वह हत्या के मामले में 18 साल से सजा काट रहा था। उसे हड्डियों की जांच के लिए पैदल मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसे चक्कर आया और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now