Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Telangana Accident: बजरी से भरे ट्रक की टक्कर से पिचक गई बस, अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि

Published on: 3 November 2025
Telangana Accident: गिट्टी से भरे ट्रक की टक्कर से पिचक गई बस, अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि

Telangana Accident: सोमवार सुबह तेलंगाना राज्य के रंगारेड्डी जिले में एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया।  जानकारी के मुताबिक चेवेल्ला मंडल के खानापुर स्टेज के पास बजरी से लदे ट्रक और तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) की बस के बीच आमने-सामने टक्कर में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक में भरी बजरी बस पर गिर गई, जिससे कई यात्री मौके पर ही दब गए।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठे। हादसे के बाद बस का ड्राइवर साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत बचाव कार्य में जुट गए और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है.

हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और आठ लोग घायल हैं। बचाव कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरटीसी की यह बस तंदूर डिपो से चल रही थी। यात्रियों का आरोप है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठे। टक्कर के बाद बस का ड्राइवर साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस का मानना है कि ओवरस्पीडिंग इस हादसे का मुख्य कारण हो सकता है।

मलबा हटाने का काम जारी
हादसे के बाद चेवेल्ला-तंदूर मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन ने क्रेन और जेसीबी की मदद से सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है। हादसे में मृतकों कि संख्या बढ़ सक्रती है।

Aaj Ki Khabrendaily news Indialatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now