Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Hamirpur News: हमीरपुर में नाबालिग की हैवानियत, घास काट रही महिला पर दुष्कर्म का प्रयास -विरोध करने पर दरांती-डंडे से हमला..!

Hamirpur News: हमीरपुर में नाबालिग की हैवानियत, घास काट रही महिला पर दुष्कर्म का प्रयास -विरोध करने पर दरांती-डंडे से हमला..!

Hamirpur News: देवभूमि हिमाचल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जो इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। हमीरपुर जिले के एक गांव में एक 14 वर्षीय नाबालिग ने खेत में घास काट रही 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने दरांती और डंडे से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और लहूलुहान होकर खेत में गिर पड़ी।

स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की शिकायत पर नाबालिग को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में नाबालिग ने अपराध कबूल कर लिया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि विस्तृत तहकीकात अभी बाकी है।

हमीरपुर पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, घटना बीते सोमवार (3 नवंबर) की शाम की है। पीड़िता, जो गांव की 40 वर्षीय महिला है, अपने खेत में अकेली घास काटने गई थी। इसी दौरान 14 वर्षीय नाबालिग वहां पहुंचा और महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने इसका पुरजोर विरोध किया और चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन नाबालिग ने गुस्से में आकर पहले दरांती और फिर डंडे से महिला पर कई वार किए। हमले से महिला का शरीर बुरी तरह लहूलुहान हो गया और वह खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़ी।

आरोपी नाबालिग हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद खेत से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने महिला को गंभीर हालत में पड़े देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना गांव वालों और पुलिस को दी। ग्रामीणों ने महिला को तत्काल मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) चंडीगढ़ रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, महिला के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे घाव हैं, जिससे उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हालांकि, धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की अनुमति मिलते ही पुलिस महिला का बयान दर्ज करेगी, ताकि घटना के हर पहलू की पुष्टि हो सके। फिलहाल, महिला का बयान दर्ज नहीं हो पाया है।

महिला के जेठ (बड़े भाई) की शिकायत पर हमीरपुर सदर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में दुष्कर्म के प्रयास और जानलेवा हमले का जिक्र है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश शर्मा और सदर थाना के एसएचओ कुलवंत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया, सबूत जुटाए और गवाहों से प्रारंभिक बातचीत की। शक के आधार पर पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिग ने अपराध में संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

एएसपी राजेश शर्मा ने मीडिया को बताया, “बीते सोमवार की शाम हमें सूचना मिली कि एक महिला खेतों में लहूलुहान हालत में पड़ी है। हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शक के आधार पर 14 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने प्रारंभिक स्तर पर कबूल किया कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर दरांती व डंडे से हमला कर घायल कर दिया। फिलहाल, नाबालिग हिरासत में है और पूछताछ जारी है।”

पुलिस का कहना है कि मामला संवेदनशील है और नाबालिग आरोपी होने के कारण जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। कुछ पहलुओं की पुष्टि अभी बाकी है, जैसे कि घटना का सटीक समय, मोटिव और कोई अन्य संलिप्तता। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बारीकी से जांच कर जल्द पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा और दोषी को सजा दिलाई जाएगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news in hindihamirpur news todayHamirpur news UpdateHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now