Prajasatta Side Scroll Menu

Aaj Ka Rashifal: जानिए कैसा रहने वाला है सभी राशियों का आज का दिन..!

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 8 November 2025:
आज का पंचांग (8 नवंबर, 2025)
तिथि: तृतीया
नक्षत्र: मृगशिरा
करण: विष्टि
पक्ष: कृष्ण
योग: शिव
वार: शनिवार

आज का शुभ मुहूर्त: 08:02am – 09:23am
12:04pm – 04:05pm
राहुकाल: 09:23am – 10:43am
अभिजीत मुहूर्त: 11:42am – 12:25pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
आज किसी अज्ञात स्रोत से आपको पैसा मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप यात्रा का पूर्ण सुख प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।

वृष राशि
अपने उत्साह को काबू में रखें। आज आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी। आज आप किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। यात्रा का योग बना रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद लें।

मिथुन राशि
आज कोई अप्रिय घटना आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें। चोट लगने का खतरा रहेगा। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हरा
उपाय: आज दिन के समय एक समय भोजन में नमक न खाएं।

इसे भी पढ़ें:  Diwali 2025 Rashifal: दिवाली पर ग्रहों का दुर्लभ योग से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

कर्क राशि
बीते कुछ दिनों में जो धन आपने निवेश किया था, उससे आज अच्छा-खासा फायदा आपको मिल सकता है। दूर-दराज से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में आज आपको धोखा मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुश डालें।

सिंह राशि
कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। हालांकि आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। खान-पान की चीजों पर संयम बरतें। आज आपको कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। प्रेम प्रसंग के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

कन्या राशि
आज नकारात्मक ऊर्जा को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आप किसी को तोहफा दे सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज आप अपने आत्मविश्वास के कारण कई बड़ी परेशानियों से बाहर निकल सकते हैं। आज कोई आपके भरोसे को तोड़ सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्दी
उपाय: आज कच्ची हल्दी को बहते पानी में विसर्जित करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर जानिए सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा..!

तुला राशि
आज आप अपना आपा खो सकते हैं। पारिवारिक झगड़े हो सकते हैं। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। बेफिजूल की यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम के समय विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज शिवलिंग पर काला धतूरा चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान रह सकती है। जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। आज आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है। विलास की सामग्री पर धन खर्च होने की संभावना रहेगी। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: आज अपनी जेब में हरे रंग का रुमाल रखें।

धनु राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: आज के दिन भैरव की उपासना करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: आज शुभ लाभ पाएंगे मेष, मिथुन और कन्या राशि के जातक, जानें अपना आज का भविष्यफल

मकर राशि
खुद को किसी रचनात्मक काम में लगाएं। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। दूसरों को राजी करने की आपकी प्रतिभा आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। छोटी-मोटी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हल्का काला
उपाय: कुमारी कन्याओं की सेवा करें।

कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र से आज आप जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। घर की जरूरत पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

मीन राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज तुलसी के पौधे पर देसी घी का दीया जलाएं।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 9418745356)

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Rashifal Aaj Ki Khabren Astrology & Religion astrology tips India Daily Horoscope Hindi Hindu festival 2025 puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India

Join WhatsApp

Join Now