Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Hamirpur News: नशा तस्कर ने पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की, थाना प्रभारी ने गोली मारकर टायर किया पंचर

Hamirpur News: नशा तस्कर ने पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की, थाना प्रभारी ने गोली मारकर टायर किया पंचर

Hamirpur News: हमीरपुर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई के दौरान एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक वाहन में सिंथेटिक ड्रग ‘चिट्टा’ की बड़ी खेप लेकर तस्कर आ रहा है। इस आधार पर पुलिस  द्वारा दुगनेहड़ी में नाल्टी सड़क पर सुबह करीब 6:30 बजे नाका लगाया गया।

सुबह लगभग 8 बजे जब संदिग्ध गाड़ी (हिमाचल में पंजीकृत) नाके पर पहुंची, तो पुलिस ने इसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ड्राइवर ने नाका तोड़ते हुए पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान थाना प्रभारी कुलवंत राणा को चोटें आईं। आरोपी की दुस्साहसिक हरकत देख थाना प्रभारी ने मुस्तैदी दिखाते हुए आत्मरक्षा में गाड़ी के टायर पर गोली चलाई, जिससे टायर पंचर हो गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रुक गया।

आरोपी ने गाड़ी छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाबी हासिल कर ली, लेकिन पुलिस ने तुरंत वाहन मालिक और आरोपी की पहचान कर ली है। चौंकाने वाली बात यह है कि गाड़ी के मालिक पर पहले से ही NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया, “रात में मिली सूचना के आधार पर नाका लगाया गया था। आरोपी ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे थाना प्रभारी घायल हो गए। हमने आरोपी की पहचान कर ली है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। यह नशा तस्करी के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है।”

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वाहन में चिट्टा की खेप होने की पुष्टि जांच के बाद होगी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, और स्थानीय लोग पुलिस की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं। मामले में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur news UpdateHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now