Prajasatta Side Scroll Menu

Aaj Ka Rashifal: जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Aaj Ka Rashifal, Horoscope Today:

Aaj Ka Rashifal 14 November 2025: आज 14 नवंबर को गुरु कर्क राशि में। चंद्रमा और केतु सिंह राशि में, तथा सूर्य और शुक्र तुला राशि में। बुध और मंगल वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आइए जानते हैं, सभी नवंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन
राशियों का हाल

आज का पंचांग (14 नवंबर, 2025)
तिथि: दशमी
नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी
करण: वणिज्
पक्ष: कृष्ण
योग: वैधृति
वार: शुक्रवार

आज का शुभ मुहूर्त: 06:47am-10:45am
12:05pm-01:24pm
राहुकाल: 10:45am-12:05pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:43am-12:26pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आज का अधिकतर समय आप एकांत में बिताना पसंद करेंगे। दिन के समय कुछ अनावश्यक यात्राएं हो सकती हैं। आज सोच समझ कर निवेश करें। आज कुछ लोग आपके दरवाजे पर मदद मांगने के लिए आ सकते हैं। चोट लगने का भय रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: गाय की सेवा करें।

वृष राशि
आज आप अपने हालातों पर पकड़ बनाने में सक्षम होंगे। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आप अच्छा कर पाएंगे। सामाजिक मेल-जोल बना रहेगा। मान सम्मान में इजाफा होगा। शाम के समय कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: प्याज या लहसुन की गांठ को चलते पानी में विसर्जित करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj ka Rashifal: 17 मई 2025 को सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें आज का राशिफल

मिथुन राशि
आज समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है। कामकाज करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। पढ़ाई करने वाले बच्चे अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: क्रीमी सफेद
उपाय: दुर्गा की उपासना करें।

कर्क राशि
आज आप जरूरत से ज्यादा किसी से वादा न करें। शत्रु छवि बिगड़ने का प्रयास कर सकते हैं। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर भी आपको जबरदस्ती दबाया जा सकता है। व्यर्थ के इल्जाम आप पर लग सकते हैं। आज आपको धोखा मिलने की पूरी संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चॉकलेटी
उपाय: घर पर कपूर जलाएं।

सिंह राशि
जीवनसाथी से आज आपके संबंधों में मनमुटाव रह सकता है। जल्दबाजी में आज कोई भी फैसला न लें। कारोबार या नौकरी में आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अनचाही यात्रा का योग बना रहेगा। स्वभाव आज कुछ हद तक चिड़चिड़ा रह सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: पीपल की पूजा करें।

कन्या राशि
बेहतर जिंदगी के लिए आप अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र पर आज आपकी लापरवाही के कारण आपको नुकसान भुगतना पड़ सकता है। किसी चीज के गुम होने की आशंका रहेगी। शाम के समय आपका स्वभाव क्रोधी व ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गरीबों में आज सफेद रंग की चीजों का दान करें।

इसे भी पढ़ें:  Manki Point Hanuman Temple Kasauli : संजीवनी बूटी लाते समय कसौली की इस ऊंची पहाड़ी पर टिका था हनुमानजी का दायां पांव

तुला राशि
कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। खान-पान की चीजों पर संयम बरतें। आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।

वृश्चिक राशि
रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। आज ज्यादा खाने से बचें। परिवार में पैसों की बचत को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज कई मामलों में बनते कार्य में अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। यात्राओं के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता है। चोट इत्यादि लगने का भय रहेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सफेद
उपाय: किसी गौशाला में जाकर गाय को हरा चारा खिलाएं।

धनु राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता है। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। आज आप कई लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: खाना खाते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।

इसे भी पढ़ें:  Bandhu Mohanty Story: जानिए भक्त बंधु मोहंती की अलौकिक कहानी, जिनके लिए स्वयं भगवान जगन्नाथ जी ने प्रसाद लाया

मकर राशि
धैर्य बनाए रखें। आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यवसाय के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। निवेश किया हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। आज आप हर बुरे वक्त से बाहर निकल सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: आसमानी नीला
उपाय: चार बादाम और एक पानी वाला नारियल चलते पानी में विसर्जित करें।

कुंभ राशि
बच्चों की वजह से आज आप खुश मिजाज के रह सकते हैं। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत है। कोई चीज आज गुम हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप फ्री रोमांटिक मूड में हो सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज अंधे व्यक्तियों की मदद करें।

मीन राशि
आज अपने नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी न होने दें। ऑफिस या कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने मालिक या बॉस से डांट फटकार मिल सकती है। स्वभाव को आज चिड़चिड़ा न होने दें। आज अपने परिवार की जिम्मेदारियां को समझें। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। शाम के समय आर्थिक परेशानियों से जूझ सकते हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ अंक: मेहरून
उपाय: आज लाल वस्त्र का दान करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Rashifal Aaj Ki Khabren Astrology & Religion astrology tips India Daily Horoscope Hindi Hindu festival 2025 Horoscope Today puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India

Join WhatsApp

Join Now