Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नाकामियां छुपाने के लिए भाजपा मंत्री राकेश पठानिया कर रहे घटिया ब्यानबाजी :- सपन सूद

नाकामियां छुपाने के लिए भाजपा मंत्री राकेश पठानिया कर रहे घटिया ब्यानबाजी :- सपन सूद

कपिल शर्मा|
हिमाचल प्रदेश की फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर भाजपा में उठ रही अंतर्कलह के कारण पार्टी में हो रहे प्रचंड घमासान से परेशान प्रदेश सरकार के वन मंत्री राकेश पठानिया द्वारा कांगेस के दिवंगत नेता सत महाजन पर की गई अनगर्ल टिप्पणी की कांग्रेस पार्टी निंदा करती है। जिला काँगड़ा कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सपन सूद ने प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश पठानिया का इस संदर्भ में वायरल हो रहे एक वीडियो पर राजनीतिक संज्ञान लेते हुए कहा की अपनी नाकामियां छुपाने के लिए भाजपा नेता घटिया ब्यानबाजी के बलबूते पर फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  अस्थाई नियुक्तियां रदद करने से अध्यापक संघ हुआ गदगद।

उन्होंने कहा की फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में ‘अबकी बार,चक्की पार’ के नारे से बौखलाई भाजपा राजनीतिक तौर पर हताश हो चुकी है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने कहा की दिवंगत कांग्रेस नेता सत महाजन को अपनी घटिया राजनीति में लपेट कर वन मंत्री राकेश पठानिया भाजपा में उठ रहे राजनीतिक तूफान को शांत नहीं कर सकते। उन्होंने कहा की दिवंगत कांग्रेस नेता सत महाजन को पठानकोट से जोड़ कर प्रदेश सरकार के मंत्री द्वारा की गई राजनीतिक टिप्पणी का जनता मुँह तोड़ जबाब देगी। सपन सूद ने कहा की दिवंगत कांग्रेस नेता सत महाजन के राजनीतिक आदर्शों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

इसे भी पढ़ें:  BJP MLA Sudhir Sharma: विजिलेंस दफ्तर में पेश हुए BJP विधायक सुधीर शर्मा, काली पट्टी बांधकर भारी संख्या में पहुंचे समर्थक, छावनी में बदला धर्मशाला थाना

उन्होंने कहा कि पांच बार क्षेत्र का विधायक,एक बार काँगड़ा संसदीय क्षेत्र से सासंद रह चुके दिवंगत कांग्रेस नेता सत महाजन अपने राजनीतिक कार्यकाल के दौरान प्रदेश के राजस्व विभाग व परिवहन विभाग के मंत्री पद रहते हुए अपने अनुकरणीय योगदान के कारण आज भी लोगों के दिल में अमर है।

कांग्रेस नेता सपन सूद ने कहा की दिवंगत कांग्रेस नेता सत महाजन की राजनीतिक दूरदर्शिता के कारण उनके कार्यकाल में जिला काँगड़ा का हुआ अभूतपूर्व विकास स्वर्णीय इतिहास का गवाह है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता अपने वरिष्ठ नेताओं के प्रति ओछी टिप्णियों को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।भाजपा को आदर्शहीन राजनीतिक दल बताते हुए कांग्रेस नेता सपन सूद ने कहा की राजनीतिक पतन की और बढ़ रही भाजपा राजनीतिक असभ्यता का गोल्ड मैडल जीत सकती है।

इसे भी पढ़ें:  धर्मशाला के भागसू में फटा बादल, तेज धारा में बहे कई वाहन
Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now