Prajasatta Side Scroll Menu

Aaj Ka Rashifal: पंचांग और राशिफल 25 नवंबर 2025, जानें आज का दिन कैसे रहेगा

Aaj Ka Rashifal: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे और भाग्य का कितना मिलेगा साथ..!

Aaj Ka Rashifal 25 November 2025: ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज द्वारा जारी दैनिक राशिफल के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग और उपाय।
आज का पंचांग (25 नवंबर 2025)
तिथि : पंचमी
नक्षत्र : उत्तरा षाढ़ा
करण : बव
पक्ष : शुक्ल
योग : गण्ड
वार : मंगलवार

आज का शुभ मुहूर्त:
06:57 AM – 09:32 AM
10:50 AM – 12:08 PM
राहुकाल: 12:08 PM – 01:25 PM
अभिजीत मुहूर्त: 11:46 AM – 12:28 PM
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी सट्टेबाजी से मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज आप किसी से बहस बाजी कर सकते हैं। किसी से आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर ध्यानपूर्वक कार्य करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चेरी
उपाय: आज पार्वती मंगल स्रोत का पाठ करें।

वृष राशि
बीते कुछ दिनों में जो धन इन्वेस्ट किया था, उसे आज अच्छा खासा फायदा हो सकता है। दूर दराज से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है। प्रेम प्रसंग में आज आपको धोखा मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: स्लेटी
पारिवारिक सुख के लिए नहाने के पानी में कुशा डालें।

इसे भी पढ़ें:  Kali Mata Temple Kalka: जाने! कालका स्थित प्राचीन काली माता मंदिर का पूरा इतिहास..!

मिथुन राशि
जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। सेहत के विषय में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप अनुभवी लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दूरसंचार के माध्यम से कोई अच्छी खबर आपको प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
उपाय: अपने वजन के बराबर जौं गौशाला में दान करें।

कर्क राशि
जीवनसाथी से आज आपके संबंधों में मनमुटाव रह सकता है। जल्दबाजी में आज कोई भी फैसला न लें। कारोबार या नौकरी में आज आपको धन लाभ होने की संभावना रहेगी। अनचाही यात्रा का योग बना रहेगा। स्वभाव आज कुछ हद तक चिड़चिड़ा रह सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: पीपल की पूजा करें।

सिंह राशि
आज आप शरीर को तंदुरुस्त बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। नशों की लत से दूर रहें। आज आपको अपना दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय या कार्य क्षेत्र पर आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी को पैसा उधार न दें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद चंदन का प्रयोग करें।

कन्या राशि
आज आपको पैसा चुकाने में दिक्कत हो सकती है। दिन के शुरुआती दौर में मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर लापरवाही न करें। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। लेन-देन और वित्तीय मामलों पर सुधार देने की आवश्यकता होगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: बेसन से बनी हुई हवा कुमारी कन्याओं को खिलाएं।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: सितारे आज क्या इशारा कर रहे हैं? जानिए 12 राशियों का हाल..!

तुला राशि
खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप भावनात्मक तरीके से निर्णय लेने में सक्षम होंगे। वेबसाइट से धन लाभ होने की संभावना होगी। आज आपके कार्य की जमकर तारीफ होगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। प्रेम प्रसंग के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: जामनी
उपाय: आज कुमारी कन्याओं को केसर बादाम वाली खीर खिलाएं।

वृश्चिक राशि
सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सौंदर्य की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। यात्रा का योग बना रहेगा। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज अपने स्वभाव को चिड़चिड़ा न होने दें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सलेटी
उपाय: एक नारियल अपने ऊपर से घुमा कर चलते पानी में विसर्जित करें।

धनु राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज़ रहेंगे, परंतु काम का बोझ सताता रहेगा। आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक तालमेल बनाने के लिए संयम से काम लें। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आपकी मुलाकात कई परिचित लोगों से हो सकती है। दोपहर बाद धनकर छूने की संभावना रहेगी। सेहत के विषय में भी सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज सोते समय अपने सिरहाने के पास दूध से भरा बरतन रखें, और सुबह उठते ही किसी फलदार पौधे में उसे चढ़ा दें।

इसे भी पढ़ें:  Tripushkar Yoga: त्रिपुष्कर और रवि योग में करें नए कार्यों की शुरुआत, आषाढ़ की षष्ठी पर बन रहा शुभ संयोग..!

मकर राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: आज के दिन भैरव की उपासना करें।

कुम्भ राशि
आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। इस राशि के लोग जो विदेशों में व्यापार करते हैं, उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। विलास की सामग्री पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर पर हवन करें।

मीन राशि
आज आप मौज-मस्ती भरी यात्राएं कर सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना रहेगी। यात्रा करते समय लापरवाही न बरतें। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र से आज आप छुट्टी कर सकते हैं। घर पर की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: काला
उपाय: यदि आप किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा कर रहे हैं तो पैरों में काले रंग के जूते डालें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Panchang Aaj Ka Rashifal AAJ KA RASHIFAL IN HINDI Aaj Ki Khabren Astrology & Religion astrology tips India Daily horoscope Daily Horoscope Hindi Hindu festival 2025 Horoscope Today puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India

Join WhatsApp

Join Now