Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों पर कैसा रहेगा 26 नवंबर का दिन? जानिए शुभ-अशुभ संकेत..!

Published on: 26 November 2025
Aaj Ka Rashifal, AAJ KA RASHIFAL IN HINDI, Daily horoscope, Daily horoscope predictions, Today’s horoscope, आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 November 2025: ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज द्वारा जारी दैनिक राशिफल के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग और उपाय

आज का पंचांग (26 नवंबर 2025)
तिथि: षष्ठी
नक्षत्र: श्रवण
करण: कौलव
पक्ष: शुक्ल
योग: वृद्धि
वार: बुधवार

शुभ मुहूर्त:
06:57 AM – 09:32 AM
10:50 AM – 12:08 PM
राहुकाल: 12:08 PM – 01:25 PM
अभिजीत मुहूर्त: 11:46 AM – 12:28 PM
दिशाशूल: उत्तर

आज का राशिफल

मेष राशि
मनोरंजन पर आज आप जरूरत से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लापरवाही हो सकती है। खर्च नियंत्रण से बाहर रहेंगे। किसी बदनामी वाले मामले में फंसने की आशंका रहेगी। आज आप किसी से पैसे उधार मांग सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: सूर्योदय के समय 11 दाने गेहूं खाएं।

वृष राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहें। काम में लापरवाही हो सकती है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: तांबे का सिक्का बहते पानी में विसर्जित करें।

मिथुन राशि
खराब मूड वैवाहिक जीवन में तनाव का कारण बन सकता है। माता-पिता की मदद से किसी मानसिक संकट से बाहर निकल सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्राएं संभव हैं। प्रेम प्रसंग के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी से आर्थिक मदद मांग सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: काला
उपाय: शनि की उपासना करें।

कर्क राशि
काम से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। परिचितों के जरिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। दांपत्य जीवन में मनमुटाव संभव है। घर की जरूरत पर धन खर्च होगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद वस्तुओं का दान करें।

सिंह राशि
आत्मविश्वास बनाए रखें। मेहनत के बाद भी थोड़ा निराशा मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, चोट लगने की आशंका है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल नहीं है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: लाल
उपाय: लाल फूल से सूर्य की उपासना करें।

कन्या राशि
अचानक धन लाभ संभव है। नौकरी और व्यवसाय में मुनाफा होगा। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। यात्राओं से थकान होगी। कई चीजें आपके पक्ष में रहेंगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: मेहरून
उपाय: सूर्य की उपासना करें।

तुला राशि
तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शरीर में दर्द हो सकता है। खानपान में संयम रखें। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। प्रेम प्रसंग के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद रंग की चीजों का दान करें।

वृश्चिक राशि
आज आपमें चुस्ती-फुर्ती रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दोस्तों की वजह से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। काम पर सावधानी बरतें। पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी बदलाव से पहले बड़ों की राय लें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चेरी
उपाय: कच्ची हल्दी की गांठ या पीपल का पत्ता तकिए के नीचे रखें।

धनु राशि
खानपान पर संयम रखें। सेहत का ध्यान दें। अनचाहे मेहमान आ सकते हैं। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। घर के कामों में समय बीत सकता है। किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: काली मिर्च का उपयोग अवश्य करें।

मकर राशि
आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च बढ़ेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेंहुआ
उपाय: चांदी का चकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

कुम्भ राशि
कोई अप्रिय घटना मानसिक शांति भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी रखें, चोट का खतरा है। किसी के विवाद में न पड़ें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी यात्राएं होंगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: माथे पर दूध का तिलक लगाएं।

मीन राशि
सेहत से जूझना पड़ सकता है। सौंदर्य संबंधी चीजों पर खर्च होगा। यात्रा योग है। शत्रु छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। व्यवसाय पर ध्यान दें। आज चिड़चिड़ापन न दिखाएं।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सलेटी
उपाय: नारियल को अपने ऊपर से घुमाकर बहते पानी में प्रवाहित करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Aaj Ka RashifalAAJ KA RASHIFAL IN HINDIAaj Ki KhabrenAstrology & Religionastrology tips IndiaDaily horoscopeDaily Horoscope HindiHindu festival 2025puja vidhi HindiRashifal Todayreligion news Indiatoday horoscopeToday Horoscope In Hindi

Join WhatsApp

Join Now