Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Sanjauli Masjid Controversy: संजौली मस्जिद विवाद अब हाईकोर्ट पहुंचा, एक दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

Sanjauli Masjid Controversy: Shimla Masjid Controversy: तीन मई तक गिराना होगा संजौली मस्जिद का अवैध निर्माण.!

Sanjauli Masjid Controversy: हिमाचल प्रदेश की राजधानी  शिमला के संजौली इलाके में अवैध निर्माण को लेकर विवादित मस्जिद मामला अब हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय पहुंच गया है। शुक्रवार को न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति रोमेश वर्मा की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की और अगली सुनवाई एक दिसंबर के लिए निर्धारित की।

उल्लेखनीय है कि वक्फ बोर्ड ने शिमला नगर निगम आयुक्त और जिला अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया है। बोर्ड ने न केवल अदालती फैसलों को बल्कि वक्फ कानून के कुछ प्रावधानों को भी चुनौती दी है। शुक्रवार की सुनवाई के दौरान वक्फ बोर्ड के वकील ने अदालत को सूचित किया कि उन्होंने राज्य सरकार को पार्टी बनाने के लिए आवेदन दायर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल सरकार की नई पहल, अब प्रदेश में ई-टेंडर से बिकेगी मछली

नगर निगम की ओर से पेश अधिवक्ता ने दलील दी कि इस तरह की मांगों को लेकर दायर याचिका सुनने योग्य नहीं है, क्योंकि नगर निगम और वक्फ बोर्ड के क्षेत्राधिकार अलग-अलग हैं। अब एक दिसंबर को याचिका की ‘मेंटेनेबिलिटी’ (सुनवाई के योग्यता) पर सुनवाई होगी।

बता दें कि जिला अदालत ने 30 अक्टूबर को शिमला नगर निगम आयुक्त के 3 मई, 2025 के उन आदेशों को सही ठहराया था, जिनमें पूरी मस्जिद को अवैध बताते हुए पूरा ढांचा हटाने के निर्देश दिए गए थे। अदालत ने 30 दिसंबर तक अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया था। इससे पहले, नगर निगम आयुक्त ने ऊपर की तीन मंजिलों को गिराने का आदेश दिया था, जिसके बाद मस्जिद कमेटी ने दो मंजिलों को स्वेच्छा से तोड़ देने को कहा था। हालांकि, मंजिलें नहीं हटाई गई थी। बाद में नगर निगम आयुक्त ने निचली दो मंजिलों को भी अवैध करार दे दिया था।

इसे भी पढ़ें:  डॉ बिंदल ने संभाला पदभार, जयराम ठाकुर, सुरेश कश्यप, पवन राणा ने लड्डू खिलाकर दी बधाई

संजौली मस्जिद मामला करीब 16 वर्षों से चल रहा है, जिसमें अब तक 50 से अधिक बार सुनवाई हो चुकी है। यह मामला पिछले साल अगस्त में तब और गरमाया जब शिमला के मैहली इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसके बाद सितंबर में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किए और संजौली-ढली में उग्र प्रदर्शन हुए थे। अब सभी की निगाहें एक दिसंबर को होने वाली उच्च न्यायालय की सुनवाई पर टिकी हैं, जो इस लंबे चल रहे विवाद के भविष्य का रास्ता तय करेगी।

YouTube video player
प्रजासत्ता न्यूज़ एक प्रमुख हिंदी समाचार प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश और दुनिया की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन, और आर्थिक खबरों को सटीक और निष्पक्ष तरीके से प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सत्य, पारदर्शिता और त्वरित समाचार वितरण के जरिए पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाना है। हम अपने कंटेंट के माध्यम से समाज की जागरूकता बढ़ाने और एक सूचित नागरिक समाज बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारी न्यूज़ टीम हमेशा विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी एकत्रित करती है और उसे सरल, सटीक और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करती है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल