Prajasatta Side Scroll Menu

Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन तक कैसा रहने वाला है सभी राशियों का शनिवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे और भाग्य का कितना मिलेगा साथ..!

Aaj Ka Rashifal 29 November 2025: ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज द्वारा जारी दैनिक राशिफल के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग और उपाय

आज का पंचांग (29 नवंबर, 2025)
तिथि: नवमी
नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद
करण: बालव
पक्ष: शुक्ल
योग: हर्षण
वार: शनिवार

आज का शुभ मुहूर्त: 08:17AM-09:34AM
12:09PM-04:00PM
राहुकाल: 09:34AM-10:51AM
अभिजीत मुहूर्त: 11:47AM-12:29PM
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
दूसरों की इच्छाएं आपकी अपना ख्याल रखने की इच्छा से टकराएंगी है। अपने जज़्बात को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा। दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। दूसरों की दखलंदाजी गतिरोध पैदा कर सकती है। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सलेटी
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

वृष राशि
आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा समय निकालकर अपने परिवार के साथ बिताएंगे। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं, जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हल्का नीला
उपाय: बहते पानी में कुछ बादाम विसर्जित करें।

इसे भी पढ़ें:  Mangal Gochar 2025: मंगल-केतु की उग्र युति से बना कुजकेतु योग, अगले 51 दिन मेष सहित इन 5 राशियों की कठिन परीक्षा, जानें बचाव के उपाय..!

मिथुन राशि
छोटे-मोटी बातों पर झगड़ा हो सकता है। आज आपकी बहादुरी का नमूना दिख सकता है। यात्राओं का योग बना रहेगा, परंतु यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें। खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आज शनि मंदिर में जाकर नीले फूलों से शनि जी की उपासना करें।

कर्क राशि
आज अपने जज्बातों पर काबू में रखें। आज किसी कोर्ट कचहरी में विजय मिलने की संभावना रहेगी। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। बोलते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। जरूरत से ज्यादा बोले गए शब्द आपको किसी परेशानी में डाल सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: नहाने के पानी में आज दो-चार बूंदें दूध की अवश्य डालें।

सिंह राशि
लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ चढ़कर रहेगा। यात्रा का योग बना रहेगा। किसी कार्य को लेकर की गई यात्रा आज शुभ फलदायनी रहेगी।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: काले रंग की चीजों का दान करें।

इसे भी पढ़ें:  Shradh Paksha 2025: श्राद्ध पक्ष 2025 का चंद्र और सूर्य ग्रहण के साथ विशेष महत्व, जानें पितृ पूजा की सूक्ष्म विधि

कन्या राशि
आज आप बेहतर स्वास्थ्य का आनंद प्राप्त करेंगे। धन आगमन की संभावना रहेगी। किसी कार्य विशेष के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान सम्मान में इजाफा होगा। आज आप कई आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल पाएंगे।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज आप तुलसी के पौधे के पास देसी घी का दीया जलाएं।

तुला राशि
व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य में विकार उत्पन्न हो सकता है। आज आप किसी तीर्थ स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जल्दबाजी में आज कोई कार्य न करें। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: आज के दिन भैरव जी की उपासना करें।

वृश्चिक राशि
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती है। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राएं और भाग दौड़ी से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: बादामी
उपाय: खाने में केसर का प्रयोग करें।

धनु राशि
आज आप शरीर को तंदुरुस्त बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। खान पान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। नशे की लत से दूर रहें। आज आपको अपना दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र पर आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी को पैसा उधार न दें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: घर से बाहर निकलते समय सफेद चंदन का प्रयोग करें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: मेष, मिथुन और धनु के लिए लाभकारी दिन, चंद्र गोचर से बनेंगे शुभ योग..!

मकर राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है, जिससे आपका तनावग्रस्त रह सकते हैं। आज आपको लोगों को समझने में दिक्कत हो सकती है। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
उपाय: राहु की उपासना करें।

कुंभ राशि
आज मातृ पक्ष से धन लाभ की संभावना रहेगी। आंखों से संबंधित रोग उत्पन्न हो सकते हैं। काम का बोझ सताता रहेगा। आज आप कई लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। किसी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: कुल देवी देवता की पूजा करें।

मीन राशि
आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। आज आप किसी का बेवकूफ बना सकते हैं। झगड़ा होने की पूरी संभावना रहेगी। स्वास्थ्य के विषय में भी सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। शाम का समय अच्छा रहेगा। विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भूरा
उपाय: किसी मंदिर या गुरुद्वारे में दान करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Rashifal AAJ KA RASHIFAL IN HINDI Aaj Ki Khabren Astrology & Religion astrology tips India Daily Horoscope Hindi Hindu festival 2025 puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India

Join WhatsApp

Join Now