Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Football Championship: पहले दिन ऊना, शिमला और सोलन की शानदार जीत, कांग्रेसी नेता रूपेंद्र ठाकुर ने किया शुभारंभ

Football Championship: पहले दिन ऊना, शिमला और सोलन की शानदार जीत, कांग्रेसी नेता रूपेंद्र ठाकुर ने किया शुभारंभ

Football Championship: ऐतिहासिक चौगान मैदान में सोमवार को हिमाचल प्रदेश सीनियर मैन्स इंटर डिस्ट्रिक्ट स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का उद्घाटन हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ नेता रूपेंद्र ठाकुर ने किया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने जोर दिया कि खेलों से जुड़कर युवा नशे और गलत गतिविधियों से दूर रहते हैं, जिससे वे सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए समिति के प्रयासों की भी सराहना की।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पहले दिन के मुकाबलों में ऊना, शिमला और सोलन का दबदबा
चैंपियनशिप के पहले दिन कई रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिले, जिनमें ऊना, शिमला और सोलन ने शानदार जीत दर्ज की। दिन के पहले मुकाबले में ऊना की टीम ने बिलासपुर को 7-0 के भारी अंतर से रौंदा, जिसमें ऊना की ओर से धीरज ने अकेले 4 गोल दागे, जबकि साहिल और वंश ने भी 1-1 गोल किया।

दूसरे मुकाबले में शिमला ने सिरमौर ब्लू को 2-0 से मात दी, जिसमें शिमला के लिए अक्षय और अंश ने 1-1 गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। सबसे रोमांचक मुकाबला सोलन और साई कांगड़ा के बीच हुआ, जिसमें सोलन ने कड़े संघर्ष के बाद 3-2 से जीत हासिल की। सोलन की जीत में अंकित ने 2 गोल और दीपक ने 1 गोल का अहम योगदान दिया।

वहीं, साई कांगड़ा की ओर से रोहित और तेनज़िन ने 1-1 गोल दागे। एक अन्य कड़े संघर्ष वाले मैच में चंबा और कुल्लू की टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। कुल्लू के लिए अंकित, जबकि चंबा के लिए रेहान ने एक-एक गोल किया।दिन का अंतिम मुकाबला हमीरपुर और सिरमौर के बीच हुआ, जिसमें हमीरपुर ने नाहन को 1 गोल से हराकर जीत दर्ज की।

उद्घाटन समारोह में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, जिनमें नरेंद्र तोमर (प्रधान रोड़ सेफ्टी क्लब सिरमौर), दीपक (महासचिव HPFA), कैप्टन सलीम, नरेश राणा, प्रदीप ठाकुर, संजेश जमवाल, मीना चौहान, समर वीर, यशपाल कछावा, सुबोध रमौल, अमन, आशीष ठाकुर, वेद प्रकाश, राकेश पाहवा (महासचिव जिला फुटबॉल संघ), मोहम्मद इकराम (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), संजीव सोलंकी (कार्यवाहक प्रधान फुटबॉल संघ नाहन), मुकेश पुंडीर (कोषाध्यक्ष), ईशान राव, मोहित सैनी, आशीष थापा, अनिल ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewLatest Sports NewsOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now